10 Jan 2024
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सूरजपुर जिले के जमदेई ग्राम में आयोजित अखिल भारतीय बिंझिया समाज के महासम्मेलन में विभिन्न हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ देते हुए सामाग्री तथा सहायता राशि का वितरण किया गया। जिसके अंतर्गत मछली पालन विभाग से 05 लोगो को आइस बॉक्स, 05 लोगो को मछली जाल प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग से बीना देवांगन को निःशक्त विवाह प्रोत्साहन राशि दी गई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्री रमन सिंह भी उपस्थित थे।
10 Jan 2024 03:24AM,by: Tikendra Sinha
पंजाब कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के सामने कई कांग्रेसी नेताओं ने खुलकर नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी से बाहर निकालने की मांग कर दी। होशियारपुर रैली में नवजोत सिंह सिद्धू के संबोधन का जिक्र भी पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने देवेंद्र यादव के सामने किया और इसे अनुशासनहीनता बताया।
10 Jan 2024 01:33AM,by: Tikendra Sinha
हरियाणा में अगले विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के सत्ता में आने का विश्वास व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सत्ता परिवर्तन की लड़ाई शुरू हो चुकी है और तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत, जोश और जज्बे के साथ यह लड़ाई लड़नी है।
10 Jan 2024 01:33AM,by: Tikendra Sinha
आम आदमी पार्टी के महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने आरोप लगाया कि हरियाणा में किसानों की खराब हालत के लिए राज्य की भाजपा सरकार जिम्मेदार है। आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने हरियाणा यात्रा के दौरान यह आरोप भी लगाया कि मौजूदा सरकार लगातार किसानों को ठग रही है। हरियाणा में किसानों की खराब हालत के लिए भाजपा जिम्मेदार: आप
10 Jan 2024 01:33AM,by: Tikendra Sinha
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा ने दोहराया कि इंडी अलायंस का सबसे बड़ा उद्देश्य देश को बचाने के लिए मिलकर लड़ना और बीजेपी को हराना है। राजा ने कहा,‘अगर हमें देश को बचाना है तो बीजेपी को हराना होगा। इसलिए I.N.D.I.A. का साझा संकल्प है देश बचाओ, बीजेपी हटाओ। I.N.D.I.A. और उसके सभी घटकों का एक ही संकल्प है। देश को बचाने के लिए सामूहिक रूप से लड़ें और BJP को हराएं।’ अगर हमें देश को बचाना है तो बीजेपी को हराना होगा : डी राजा
10 Jan 2024 01:32AM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान में संसदीय चुनाव जीतने के लिए शेरिंग टोबगे और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों (भारत-भूटान) के बीच दोस्ती और सहयोग के अनूठे संबंधों को और मजबूत करने के लिए फिर से मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।
10 Jan 2024 01:32AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








