10 Jan 2024
1. मंत्रिपरिषद की बैठक में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा छत्तीसगढ़वासियों को दी गई गारंटियों में से एक और गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश में श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना शुरू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। साय केबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
10 Jan 2024 03:13PM,by: Tikendra Sinha
उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा जी ने आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा की। उन्होंने विभाग की विभिन्न योजनाओं महात्मा गांधी नरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत शामिल महिलाओं के आजीविका संवर्धन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछडी जनजातियों के आवासो को समय सीमा में पूर्ण करने हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने कहा। श्री शर्मा ने विभागीय कार्यों में तेजी लाते हुए सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने के निर्देश दिए।
10 Jan 2024 03:13PM,by: Tikendra Sinha
मैंने मीसा बंदियों के तकलीफों को बहुत करीब से देखा है। उनके संघर्ष और पीड़ा को मैंने महसूस किया है। आपातकाल के दौरान मेरे बड़े पिताजी स्वर्गीय श्री नरहरि साय भी 19 महीने तक जेल में रहे। यह बात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के वृंदावनहाल में लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा आयोजित प्रांतीय परिवार सम्मेलन और सम्मान समारोह में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मीसाबंदियों की सम्मान राशि की बहाली के लिए पहल करेगी। सम्मेलन में प्रदेश भर से आए मीसा बंदी और उनके परिजनों ने अपनी आपबीती भी साझा की। आपबीती सुन भावुक हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आपातकाल के समय का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र सेनानी जब जेल जाते थे तो उस परिवार की स्थिति बड़ी पीड़ादायक हो जाती थी। इन परिवारों के सामने आजीविका का संकट हो जाता था। मीसा बंदियों के साथ हमारी सरकार न्याय करेगी। पूर्ववर्ती डॉ रमन सिंह की सरकार ने मीसाबंदियों के लिए सम्मान राशि देने की शुरुआत की थी। हम मीसाबंदियों के लिए बेहतर कार्य करेंगे।
10 Jan 2024 12:48PM,by: Tikendra Sinha
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सिंह राणा ने क्रेडा प्रधान कार्यालय में सौर सुजला योजना, जल जीवन मिशन, सोलर हाईमास्ट, बायोगैस तथा स्थापित संयंत्रों के सुचारू रूप से संचालन एवं संधारण सहित विभिन्न परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर प्रधान कार्यालय के समस्त वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी उपस्थित थे।
10 Jan 2024 12:48PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









