10 Feb 2024
संसद में राम मंदिर के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान औवेसी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया। ओवैसी ने कहा, ''बाबरी मस्जिद जिंदाबाद, बाबरी मस्जिद जिंदाबाद... मस्जिद थी, है और रहेगी।'' केंद्र को निशाने पर लेते हुए ओवैसी ने कहा, ''क्या मोदी सरकार सिर्फ एक मजहब की सरकार है? क्या मोदी सरकार सिर्फ हिन्दुत्व की सरकार है? क्या देश का कोई मजहब है? देश का कोई मजहब नहीं है... मुसलमानों को क्या पैगाम दे रहे हैं आप?'' 'अयोध्या में बाबरी मस्जिद थी, है और रहेगी' : ओवैसी
10 Feb 2024 08:43PM,by: Tikendra Sinha
अमित शाह ने राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाने के लिए कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने आज पूरी दुनिया में पंथनिरपेक्ष चरित्र को उजागर किया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना है।’ अमित शाह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमारे गुजरात में एक कहावत है कि हवन में हड्डी नहीं डालनी चाहिए। 'हवन में हड्डी नहीं डालनी चाहिए' : अमित शाह
10 Feb 2024 08:43PM,by: Tikendra Sinha
सरकार द्वारा 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर घोषित पद्मश्री पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में शामिल ध्रुपदाचार्य पंडित लक्ष्मण भट्ट तैलंग का शनिवार सुबह 9 बजे निधन हो गया। पंडित तैलंग ने 93 वर्ष की उम्र में राजस्थान के जयपुर के दुर्लभजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिनों से उनका निमोनिया और अन्य बीमारियों का इलाज चल रहा था।
10 Feb 2024 08:42PM,by: Tikendra Sinha
शिवसेना (यूबीटी) नेता अभिषेक घोसालकर की हत्या पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए फडणवीस ने अपने इस्तीफे की मांग को खारिज कर दिया था। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में गृह विभाग संभाल रहे फडणवीस ने कहा, ‘‘यह (घोसालकर की हत्या) गंभीर घटना है, लेकिन अगर कोई कुत्ता भी वाहन के नीचे आ जाए, तो वे (विपक्षी दल) गृह मंत्री का इस्तीफा मांगेंगे।’’
10 Feb 2024 08:42PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









