10 Mar 2022

Generic placeholder image

भारतीय जनता पार्टी (BJP) शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाए हुए है. यूपी चुनाव में बीजेपी 264 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि समाजवादी पार्टी 110, बीएसपी 4, कांग्रेस 4 और अन्य तीनों सीटों पर आगे चल रहा है. गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर भी वोटों की गिनती जारी है. गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर अभी तक मिले सबसे ताजा रुझानों के मुताबिक, यूपी के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन की उम्मीदवार सुभावती शुक्ला से आगे चल रहे हैं. योगी आदित्यनाथ 12 हजार सीटों से आगे चल रहे हैं. गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने ख्वाजा शमसुद्दीन को टिकट दिया है. गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर आज़ाद भी चुनावी मैदान में पीछे चल रहे हैं.

10 Mar 2022 05:42AM,
by: Imran Khan