10 Mar 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को विधानसभा स्थित उनके कक्ष में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में राज्य के प्रशासन, ऊर्जा, खेल, भर्ती व्यवस्था और कानून से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन फैसलों को राज्य के प्रशासनिक सुधार और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कैबिनेट बैठक में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय विधेयक, 2026 के प्रारूप को मंजूरी देना रहा। इस विधेयक का उद्देश्य राज्य में किसी भी व्यक्ति को बलपूर्वक, प्रलोभन, कपटपूर्ण नीति, अनुचित प्रभाव या मिथ्या निरूपण के माध्यम से धर्म परिवर्तन कराने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना है। सरकार का मानना है कि इस कानून के लागू होने से धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार की रक्षा होगी और किसी भी प्रकार के दबाव या लालच के जरिए होने वाले धर्म परिवर्तन पर नियंत्रण किया जा सकेगा। साय कैबिनेट में लिए गए कई अहम फैसले
10 Mar 2026 03:42PM,by: Babuaa Desk
पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर चल रही बहस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने राज्य सरकार, चुनाव आयोग और याचिकाकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों की जांच कर रहे ज्यूडिशियल अधिकारियों पर शक न किया जाए। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि ये अधिकारी ओवरटाइम काम कर रहे हैं और उनकी निष्ठा पर सवाल उठाना स्वीकार नहीं किया जाएगा।
10 Mar 2026 01:36PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 10 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय के सभा कक्ष में जशपुर जिले से चार दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर आए सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।मुख्यमंत्री श्री साय ने बड़ी आत्मीयता से सरपंचों से भेंट कर उनके क्षेत्र की स्थिति तथा विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री से जशपुर जिले के सरपंचों ने की मुलाकात
10 Mar 2026 01:35PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 10 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय के सभा कक्ष में जशपुर जिले से चार दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर आए सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।मुख्यमंत्री श्री साय ने बड़ी आत्मीयता से सरपंचों से भेंट कर उनके क्षेत्र की स्थिति तथा विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री से जशपुर जिले के सरपंचों ने की मुलाकात
10 Mar 2026 01:35PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 10 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा से मुख्यमंत्री के सलाहकार(योजना, नीति, कृषि एवं ग्रामीण विकास सलाहकार) डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के समग्र विकास तथा विजन-2047 के तहत छत्तीसगढ़ के भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर दोनों के बीच विस्तृत चर्चा हुई।
10 Mar 2026 01:35PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 10 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहाँ विधानसभा भवन स्थित उनके कार्यालय में जगदलपुर के महापौर श्री संजय पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने इंद्रावती नदी पर नए बैराज निर्माण की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस नए बैराज के माध्यम से जगदलपुर शहर में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से हो पाएगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर में कई महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। क्षेत्र में नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है और धीरे-धीरे शांति स्थापित हो रही है, जिससे विकास कार्यों को गति मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में मटनार और देऊरगांव सिंचाई परियोजनाओं को भी सहमति दी गई है। उन्होंने बताया कि पानी के कम अपव्यय और किसानों तक बेहतर ढंग से पानी पहुंचाने के लिए सरकार पाइपलाइन के माध्यम से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की योजना पर भी कार्य कर रही है।
उल्लेखनीय है कि बजट में लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से इंद्रावती नदी के महादेव घाट पर बैराज निर्माण की घोषणा की गई है। इस बैराज के निर्माण से जगदलपुर शहर को पेयजल की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर नगर निगम के सभापति श्री खेम सिंह देवांगन, श्री निर्मल पाणिग्रही, श्री सुरेश गुप्ता, श्री योगेन्द्र पाण्डेय, श्री राणा घोष सहित प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
10 Mar 2026 01:35PM, by: Mahak Qureshi
छात्र-युवा हक और रोजगार के मुद्दों को लेकर एनएसयूआई रायगढ़ जिला इकाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जिले के विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने “छात्र अधिकार रैली” निकालकर 7 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और पुलिस पर भाजपा, एबीवीपी और आरएसएस का समर्थन करने तथा अन्य छात्र संगठनों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। बड़ी संख्या में जुटे छात्रों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले से ही बेरिकेडिंग, वाटर कैनन और अतिरिक्त सुरक्षा बल की व्यवस्था कर रखी थी। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार कर भीड़ को शांत कराने का प्रयास कियाइस दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आरिफ हुसैन समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को सांकेतिक रूप से गिरफ्तार कर उर्दना पुलिस लाइन भेजा गया। बाद में अपर कलेक्टर प्रियेश टोप्पो ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर उनका ज्ञापन स्वीकार किया और मांगों को कलेक्टर के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।छात्रों की प्रमुख मांगों में सभी सरकारी कॉलेजों—डिग्री, कॉमर्स, गर्ल्स कॉलेज, पॉलिटेक्निक और आईटीआई—में अनिवार्य प्लेसमेंट सेल का गठन, स्थानीय उद्योगों जैसे एनटीपीसी, अडानी और जिंदल में स्थानीय युवाओं को 70 प्रतिशत आरक्षण, कॉलेजों में नियमित कैंपस इंटरव्यू की व्यवस्था और उद्योगों के साथ एमओयू शामिल है। इसके अलावा छात्र संगठनों के कार्यक्रमों पर की जा रही जांच की उच्च स्तरीय जांच, सभी छात्र संगठनों के साथ समान व्यवहार, छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा तथा आईटीआई-पॉलिटेक्निक में सीटें बढ़ाने और नए ट्रेड शुरू करने की मांग भी उठाई गई। रायगढ़ :रोजगार के मुद्दे को लेकर एनएसयूआई का जोरदार प्रदर्शन
10 Mar 2026 12:54PM,by: Heera Motwani
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








