10 Sep 2021

Generic placeholder image

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत ने शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में 34,973 संक्रमणों के साथ कोरोनावायरस रोग (कोविड -19) के ताजा मामलों में कमी दर्ज की। यह गुरुवार को दर्ज किए गए 43,263 मामलों में से 19 प्रतिशत की गिरावट है। बुधवार को 37,875 कोविड-19 मामले सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को कहा कि केरल ने पिछले सप्ताह कोविड -19 मामलों के 68.59 प्रतिशत मामलों को जिम्मेदार ठहराया। “पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए 43,263 मामलों में से 32,000 से अधिक केरल के थे। पिछले सप्ताह में कुल मामलों में से लगभग 68% केरल से थे। हम अभी भी दूसरा उछाल देख रहे हैं, यह खत्म नहीं हुआ है, ”भूषण ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा।

10 Sep 2021 07:55AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

एक ईश्वर के रूप को आकार देकर आज़ादी की लड़ाई को संगठित करनेवाले बाल से गंगा धर औऱ उस पर भी तिलक याने बाल गंगाधर तिलक के ऋण को ये देश आज़ादी के पहले से लेकर आज तक और आनेवाले सदियों तक नही चुका पायेगा। तिलक ने सभा सम्मेलनों के लिए सार्वजनिक रूप से प्रथम पूज्य ईश्वर की स्थापना की शुरुवात की औऱ आज़ादी के मतवालों ने धर्म से डराने वालो को ही भयभीत करके रख दिया। कालांतर में इसी परम्परा ने आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यहां पर आप सभी को मानना होगा कि आजादी की लड़ाई में बाल गंगाधर तिलक की भूमिका चंद्रशेखर आजाद, सुभाषचंद्र बोस, भगतसिंह, राजगुरू, बटुकेश्वर दत्त विपिनचन्द्र पाल लाला लाजपतराय के बराबर थी जिनके प्रयासो से ये देश आजाद हुआ था। आज़ादी के बाद हर पूजा में प्रथम पूज्य के सार्वजनिक औऱ निजी स्थापना की परंपरा अनवरत जारी है। लोकमान्य और सर्वमान्य

10 Sep 2021 05:39AM,
by: Naveen kumar sahu
Generic placeholder image

शिक्षक भर्ती हेतु एक अभ्यार्थी  को दिनाँक 23.01.2021 के द्वारा इस आधार पर अपात्र घोषित किया गया कि CTET परीक्षा परिणाम दिनाँक 27.12.2019, शिक्षक भर्ती परिणाम के बाद आवेदन किया है। उक्त आदेश से क्षुब्ध होकर याचिकाकर्ता ए. के. रात्रे द्वारा अपने अधिवक्ता श्री ईशान वर्मा के माध्यम से माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष याचिका लगायी गई । प्रकरण मे मुख्य रूप से यह आधार लिया गया शासन द्वारा CGTET परीक्षा परिणाम दिनांक 04.01.2020 के अभ्यर्थियो को पात्र घोषित किया गया है। जिस पर माननीय उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री पी. सैम. कोशी की एकलपीठ ने गंभीरतापूर्वक विचार करते हुये सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ आगामी शिक्षक भर्ती पर रोक लगायी गई है।

10 Sep 2021 05:15AM,
by: Naveen kumar sahu