11 Sep 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना के हालात और वैक्सीनेशन को लेकर शुक्रवार को हाई लेवल मीटिंग की। मीटिंग में प्रधानमंत्री ने कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए देशभर में ऑक्सीजन की सप्लाई को तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्यों से दवाइयों का बफर स्टॉक रखने को भी कहा।
11 Sep 2021 05:47AM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना के हालात और वैक्सीनेशन को लेकर शुक्रवार को हाई लेवल मीटिंग की। मीटिंग में प्रधानमंत्री ने कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए देशभर में ऑक्सीजन की सप्लाई को तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्यों से दवाइयों का बफर स्टॉक रखने को भी कहा।
11 Sep 2021 05:47AM,by: Imran Khan
भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले कम होते हैं तो किसी रोज केस में इजाफा हो जाता है। बीते दिन 33 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि 308 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं, 32 हजार 198 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इधर केरल में कोरोना के मामलों में मामूली कमी देखी गई है। केरल में पिछले 24 घंटे में 25 हजार नए संक्रमित मरीज मिले हैं और 177 लोगों की मौत हुई है। केरल में कोरोना के मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। देश के अन्य राज्यों में कोरोना की रफ्तार तो कम हुई है, लेकिन केरल अब भी कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। 33 हजार नए मरीजों में से केरल से ही 25 हजार नए संक्रमित सामने आ रहे हैं।
11 Sep 2021 05:47AM,by: Naveen kumar sahu
11 सितंबर यानी आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरदारधाम भवन का लोकार्पण करेंगे व सरदारधाम-द्वितीय चरण के कन्या छात्रावास के निर्माण के लिये भूमि पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार "सरदारधाम समाज के कमजोर वर्ग के शैक्षिक और सामाजिक विकास व उनकी प्रगति की दिशा में काम करता रहा है। इसके साथ युवाओं को रोजगार अवसर भी प्रदान कर रहा है। सरदारधाम, अहमदाबाद में स्थित है, जहां छात्रों को आधुनिक और उत्कृष्ट सुविधायें प्रदान की जाती हैं। कन्या छात्रालय में दो हजार लड़कियों को हॉस्टल सुविधा मिलेगी। यह सविधा आर्थिक मानदण्डों से इतर सभी लड़कियों को मिलेगी।" बता दें कि इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे। आज सरदारधाम भवन का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी
11 Sep 2021 04:29AM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




