12 May 2023

Generic placeholder image

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने आज वरिष्ठ अधिकारियों, सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा सभी जिलों में पदस्थ उप संचालकों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आगामी खरीफ मौसम को देखते हुए गौठानों में पर्याप्त मात्रा में वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव श्री साहू ने मनरेगा के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों को तेजी से पूर्ण करने को कहा। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 के निर्माणाधीन कार्यों को आगामी 31 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय कार्यों में एकरूपता एवं कसावट लाने अधिकारियों-कर्मचारियों को नियमित प्रशिक्षण दिलवाने कहा। उन्होंने छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण-2023 के लिए सर्वे का काम समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए सभी अधिकारियों को बधाई दी।

12 May 2023 09:14AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा है कि सहकारिता विभाग की योजनाओं का लाभ किसानों को अधिक से अधिक मिले। किसानों की सुविधाओं के लिए बस्तर एवं सरगुजा संभाग के जिलों में बैकिंग सुविधा का विस्तार किया गया। नवीन एटीएम की स्थापना की जाए। एटीएम से लेन-देन के लिए मोबाईल एटीएम बैंक की सुविधा ऐसे क्षेत्रों तक पहुंचायी जाए, जहां बैकिंग सुविधा कम है। किसानों को माइक्रो एटीएम भी उपलब्ध कराया जाए और उसके संचालन की जानकारी भी दी जाए। मंत्री डॉ. टेकाम छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित सहकार भवन नवा रायपुर के सभागार में आज सहकारिता विभाग के काम-काज की समीक्षा कर रहे थे। 

12 May 2023 09:14AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अकलतरी पहुंचे। यहां स्कूल मैदान हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जिले में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम का आज लगातार दूसरा दिन है। श्री बघेल आज अकलतरी में रीपा गतिविधियों का अवलोकन, लखराम में मंदिर दर्शन के बाद बेलतरा में आम जनता एवम् सामाजिक संगठन के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री जी का राजस्व मंत्री एवम् जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक श्री रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान, पर्यटन मंडल अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, अपेक्स बैंक अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर,अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अभयनारायण राय, जिला सहकारी बैंक श्री अध्यक्ष प्रमोद नायक, श्री विजय केशरवानी व विजय पांडेय, संभागायुक्त डॉ.संजय अलंग, आईजी श्री बीएन मीणा, कलेक्टर श्री सौरभ कुमार, एसपी श्री संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।

12 May 2023 09:14AM,
by: Tikendra Sinha