12 May 2023
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण के साथ ही विभिन्न प्रतिनिधि मण्डलों से भी मुलाकात करेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 11 बजे रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड हेलीपेड से ग्राम अकलतरी के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11.35 बजे अकलतरी महाविद्यालय में भूमिपूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे तथा रीपा का अवलोकन करेंगे। 12.30 बजे वे ग्राम लखराम पहुंचेंगे तथा वहां मंदिर दर्शन करेंगे। एक बजकर 10 मिनट पर मुख्यमंत्री अकलतरी हाई स्कूल ग्राउंड पहुंचेंगे और वहां आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री 3.30 बजे बेलतरा में विभिन्न समाज के प्रतिनिधि मण्डलों से भेंट मुलाकात के बाद हेलीकॉप्टर से शाम 5.20 बजे रायपुर वापस आएंगे। मुख्यमंत्री आज बेलतरा विधानसभा में करेंगे भेंट-मुलाकात
12 May 2023 02:05AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, महापौर और सभापतियों की बैठक लेकर चुनावी रणनीति पर चर्चा किया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, एआईसीसी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव, एआईसीसी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का, एआईसीसी के संयुक्त सचिव एवं सह प्रभारी विजय जांगिड़, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया उपस्थित थे। कांग्रेस प्रभारी शैलजा ने लिया महापौरो, सभापतियों की बैठक
12 May 2023 02:05AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर समर्पण और सेवाभाव की प्रतिमूर्ति सभी नर्सों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि स्वास्थ्य सेवा में नर्सों का हमेशा से महत्वपूर्ण स्थान रहा है। चिकित्सक को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। हमारी नर्स बहनें भी देवी स्वरूप होती हैं, जो निःस्वार्थ भाव से मानवता की सच्ची सेवा कर दूसरों के जीवन को खुशियों से भर देती हैं। श्री बघेल ने कोरोना संकट काल में नर्स बहनों द्वारा दिन-रात मरीजों की सेवा और कर्तव्य परायणता की सराहना करते हुए कहा कि निर्भीक योद्धा के रूप में आप सबने जिस हिम्मत और हौसले के साथ मानवता की सेवा की है, वह काबिले तरीफ है। मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की दी शुभकामनाएं
12 May 2023 02:05AM,by: Tikendra Sinha
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) अंतर्गत वर्ष 2023-24 के लिए प्रदेश में संचालित निजी विद्यालयों में आर.टी.ई. पोर्टल के माध्यम से भर्ती के लिए प्रवेश के संबंध में समय-सारिणी में दस्तावेज परीक्षण हेतु निर्धारित तिथि में वृद्धि की गई है। दस्तावेज परीक्षण कार्य के लिए पूर्व में निर्धारित तिथि 11 मई थी, जिसे बढ़ाकर अब 14 मई कर दिया है। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों में दस्तावेज परीक्षण संबंधी सभी कार्य निर्धारित तिथि तक पूर्ण कर ले।
12 May 2023 02:05AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलटुकरी एवं सीपत के महाविद्यालय मैदान में आम जनता से भेंट-मुलाकात एवं शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत देखने के बाद एनटीपीसी के गेस्ट हाउस में विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडलों से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सामाजिक प्रतिनिधियों से सामाजिक सरोकार के कामों एवं समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गाें की बेहतरी के लिए काम कर रही है। हमारा यह प्रयास है कि सभी समाज और वर्ग के लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिले और वह आर्थिक रूप से सक्षम व आत्मनिर्भर बने। बीते साढ़े चार सालों के दौरान हमारी सरकार ने कई ऐसी अभिनव योजनाएं शुरू की है, जिससे ना सिर्फ आम जनता का जुड़ाव बढ़ा है बल्कि उनके जीवन में भी बदलाव आया है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कई समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर सामाजिक भवन के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने के साथ ही उनकी समस्याओं के निदान के लिए निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए हैं।
12 May 2023 02:05AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








