12 Oct 2022
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) यूयू ललित ने अगले प्रधान न्यायाधीश के पद के लिए जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश की है। अगले महीने वह देश के 50वें सीजेआई बनेंगे। खास बात यह है कि उनके सीजेआई बनने के बाद पहली बार ऐसा होगा जब कोई पिता-पुत्र न्यायपालिका के शीर्ष पद तक पहुंचेंगे। उनके पिता वाईवी चंद्रचूड़ भी सीजेआई रह चुके हैं।
12 Oct 2022 01:52AM,by: Imran Khan
उड़ीसा के जाजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक सात वर्षीय छात्र ने खुद को आग लगाकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त यह घटना हुई, घर पर कोई नहीं था। बच्चे को जली हुई हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह छात्र एक आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में पढ़ाई करता था और दशहरे की छुटि्टयों में घर आया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह हॉस्टल वापस जाने का इच्छुक नहीं था।
12 Oct 2022 01:52AM,by: Imran Khan
शराब के नशे में अक्सर लोगों को सड़कों पर गिरते या दूसरों से बदतमीजी करते देखा होगा। यही नहीं, नशे में कार चलाने वाले अक्सर दुर्घटना का शिकार होते हैं। लेकिन अब इन शराबियों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी बार की होगी। जल्द ही, यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी बार की होगी कि शराब के नशे में धुत ग्राहक गाड़ी न चलाएं। गोवा के परिवहन मंत्री मौविन गोडिन्हो ने मंगलवार को ये जानकारी दी। गोडिन्हो ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही एक नया मानदंड लागू करेगी।
12 Oct 2022 01:44AM,by: Imran Khan
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में भाजपा की दिक्कतें बढ़ा सकती हैं। बीते साल बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद भाजपा अपने अंतर्विरोधों से जूझ रही है। ऐसे में कांग्रेस को विधानसभा चुनावों से ठीक पहले इस यात्रा से नई मजबूती मिल सकती है। हालांकि, भाजपा ने भारत जोड़ो यात्रा के जबाब में अपने येदियुरप्पा और मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई की जन संकल्प यात्रा शुरू कर दी है।
12 Oct 2022 01:44AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




