13 Feb 2021
रायपुर : मुख्यमंत्री की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 15 वीं कड़ी का प्रसारण आज 14 फरवरी, रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार उपयोगी निर्माण, जनहितैषी अधोसंरचनाएं, आपकी अपेक्षाएं’ विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
13 Feb 2021 12:38PM,by: Thaneshwar sahu
राजनांदगांव : कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पीटेपानी में आज 'मेरा पैड मेरा अधिकार' कार्यक्रम के अंतर्गत 'बिहान' की महिलाओं के सैनेटेरी पैड उत्पाद युनिट का शुभारंभ किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र में नाबार्ड के सहयोग से बिहान के गोदावरी स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्थानीय स्तर पर सैनेटरी पैड उत्पादन की यह पहल प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि महावारी के दौरान स्वच्छता बहुत जरूरी है। स्वच्छता के अभाव में कई तरह की बीमारियां हो जाती है। पैड वैज्ञानिक तरीके से जांच परख कर बनाया जाता है। अपने शरीर के स्वास्थ्य एवं देखरेख के लिए महिलाएं पैड का उपयोग अवश्य करें। उन्होंने गांव की महिलाओं से आग्रह किया कि अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हर माह बचत करें और सैनेटरी पैड खरीदे। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं घर, खेती-किसानी, रोजी-मजदूरी से बहुत से कार्य करती हंै। समय के साथ परिवर्तन आना चाहिए। सभी महिलाएं पैड खरीदे, इससे बहुत से बीमारियों से सुरक्षा होगी। महिला समूह द्वारा स्थानीय स्तर पर पैड के निर्माण से ग्रामीण महिलाओं को वाजिब कीमत पर पैड उपलब्ध हो सकेगा। वहीं समूह की महिलाओं का आजीविका मिली है। उन्होंने 10 लाख रूपए राशि के प्रशिक्षण केन्द्र के लिए भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
13 Feb 2021 12:38PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने ग्राम रीवां में चण्डी मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन, धान उपार्जन केंद्र में चबूतरा निर्माण तथा साहू समाज भवन के शेड निर्माण का लोकार्पण किया। इस दौरान रीवां में आयोजित मड़ई मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री डॉ. डहरिया ने इस अवसर पर कहा कि राज्य की सरकार गरीबों, मजदूरों और किसानों की हितैषी है। नगरीय क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी निरन्तर विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान कर उसे पूरा किया जा रहा है। आरंग विधानसभा क्षेत्र में विगत दो साल के भीतर करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराए गए हैं। सभी समाज के लोगों के लिए भवन की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए राज्य की सरकार सदैव सबके साथ है। गांव के विकास में सरकार हरसंभव मदद करेगी। गांव के विकास के लिए हरसंभव मदद किया जाएगा : मंत्री डॉ. डहरिया
13 Feb 2021 12:38PM,by: Thaneshwar sahu
यूके में सबसे पहले नए कोरोनावायरस का पता लगाया गया, जिसका नाम B.1.1.7 है और जिसे अक्सर "यूके वेरिएंट" या "केंट वेरिएंट" के रूप में जाना जाता है। 50 से अधिक देशों में इसका पता चला है। COVID-19 जीनोमिक्स यूके (COG-UK) कंसोर्टियम के कार्यकारी निदेशक और चेयरमैन प्रो शेरोन पीकॉक ने बीबीसी के न्यूज़कास्ट पॉडकास्ट को बताया कि B.1.1.7 वेरिएंट ने "देश को डरा" दिया है और यह दुनिया के लिए बाई चिंताजनक है"। कोविड: यूके स्ट्रेन का प्रसार जारी, लेकिन टीके प्रभावशाली
13 Feb 2021 12:38PM,by: Babuaa Desk
हज़ारों किसानों की राजधानी और भारत के अन्य शहरों में धमनी सड़कों के साथ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने 50,000 कर्मियों के साथ-साथ बैरिकेड्स, कंटीले तार और दंगा-नियंत्रण वाहनों को तैनात किया है। संयुक्त राष्ट्र संयम का आग्रह कर रहा है। और हर दिन, अधिक किसान और ट्रैक्टर असंतुष्ट रैंकों में शामिल होने के लिए पहुंचते हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सुधारों को आगे बढ़ाने के अपने दृढ़ संकल्प के साथ जनता के गुस्से को भड़काने के लिए कोई अजनबी नहीं हैं, लेकिन यह उनका सबसे महत्वपूर्ण स्टैंड-ऑफ हो सकता है। किसानों की मांग है कि वह सितंबर में पारित कानूनों को निरस्त कर दे, जो कहते हैं कि वे अपनी आजीविका को बर्बाद कर देंगे। सरकार नई नीति पर जोर देती है कि उत्पादकों को लाभ होगा और कानून को वापस लेने से इनकार कर दिया जाएगा। महीनों के विरोध प्रदर्शनों के बाद, 10 से अधिक दौर की वार्ता और सुप्रीम कोर्ट ने अस्थायी रूप से कानूनों को निलंबित करने का आदेश दिया, सरकार का कहना है कि यह कुछ संशोधनों पर विचार करेगी और 18 महीने तक कार्यान्वयन में देरी कर सकती है। लेकिन आंदोलनकारी समझौता करने के मूड में नहीं हैं।
13 Feb 2021 12:37PM,by: Ashna Ali
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज असम जाएंगे। शाम 7 बजे विशेष विमान से मुख्यमंत्री असम के लिए रवाना होंगे। रात्रि विश्राम के बाद रविवार को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी चुनावी सभा में शामिल होंगे। असम विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस लगातार बैठकें कर रही है। कांग्रेस आलाकमान ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री समेत विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। प्रभारी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय असम की राजनीति घटनाक्रम की पल-पल की खबर ले रहे हैं। वहीं अब रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राहुल गांधी असम में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सीएम बघेल आज जाएंगे असम, कल करेंगे चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
13 Feb 2021 12:23PM,by: Thaneshwar sahu
भारत और इंग्लैंड की टीम चार मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में टीम इंडिया तीन बड़े बदलाव के साथ उतरी। टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए हैं और फिलहाल क्रीज पर रिषभ पंत नाबाद 33 रन और अक्षर पटेल नाबाद 5 रन बनाकर मौजूद हैं।
13 Feb 2021 12:23PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





