13 Feb 2021

Generic placeholder image

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी व सहप्रभारी नबीन नितिन अपने दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार को राजधानी रायपुर पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संगठनात्मक दृष्टि से भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी व सहप्रभारी नबीन नितिन ने भाजपा जिला प्रभारियों की बैठक ली जिसमे संगठन को मजबूती प्रदान करने और जिला स्तर पर संगठन की गतिविधियों के साथ साथ आगंमी कार्ययोजना को ले कर चर्चा हुई। भाजपा जिला प्रभारियों की बैठक के उपरांत भाजपा प्रदेश प्रभारी व सहप्रभारी ने संगठन की बैठक ली, जिसमें संगठन माहामंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, भाजपा माहामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, नारायण चंदेल मौजूद रहे। भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय वर्चुअल माध्यम से उक्त बैठक में शामिल रहे। संगठन की बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, प्रदेश सरकार की विफलता और जनहित से जुड़े विषयों को ले कर जनता के बीच जाने के संबंध में रणनीति बनी साथ ही संगठन को मजबूती देते हुए प्रदेश से जिला और मंडल स्तर से बूथों तक कार्ययोजना बना कर मजबूती के साथ क्रियान्वयन को ले कर विस्तार से चर्चा हुई। 

13 Feb 2021 02:27PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

चमोली जिले के तपोवन में एनटीपीसी के निर्माणाधीन हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे 34 व्यक्तियों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन सातवें दिन भी जारी है। सुंरग में आगे की ड्रिलिंग के लिए नई मशीन लाई गई है। वहीं, डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि एनटीपीसी ने छोटी सुरंग के अंदर मलबे को हटाने के लिए शाफ्ट खुदाई की। वे इस पर काम कर रहे हैं। बड़ी सुरंग के लिए भी काम किया जा रहा है। उन्होंने ये भी बताया कि कल मैथन में एक शव बरामद होने के बाद हरिद्वार तक खोज को बढ़ाया है। वहीं, जिलाधिकारी स्वाती एस भदौरिया ने तपोवन क्षेत्र में चल रहे राहत-बचाव कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि एनटीपीसी के अनुसार, सुरंग के अंदर खुदाई 136 मीटर तक की गई है। खुदाई करने वालों को भी रैनी गांव में रखा गया है। 

13 Feb 2021 12:38PM,
by: Thaneshwar sahu