13 Feb 2021
पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि हैदराबाद में एक कक्षा 10 के छात्र ने अपनी जान ले ली, स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूल की फीस का भुगतान नहीं करने के कारण अपमानित होने के बाद, पुलिस ने शुक्रवार को कहा। पुलिस के अनुसार, यशस्विनी के रूप में पहचानी जाने वाली 16 वर्षीय लड़की ने फीस नहीं देने के कारण स्कूल प्रबंधन द्वारा अपमानित करने के बाद कथित रूप से आत्महत्या कर ली और उसे तब तक कक्षाओं में नहीं जाने के लिए कहा।
13 Feb 2021 07:03AM,by: Ashna Ali
मंगोलपुरी इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू की हत्या मामले की जांच अब दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच करेगी। वहीं, इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने पांचवें आरोपित ताजुद्दीन को भी गिरफ्तार कर लिया। ताजुद्दीन होमगार्ड है और मंगोलपुरी थाने में ही उसकी तैनाती थी। इस मामले में पुलिस गुरुवार को जाहिद, मेहताब, दानिश और इस्लाम को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।ताजुद्दीन का नाम पीड़ित स्वजन व प्रत्यक्षदर्शी शुरू से ही ले रहे थे और उसे ही अन्य आरोपितों का संरक्षक बता रहे थे। वारदात के समय वह मौके पर भी मौजूद था और आरोपित जब अस्पताल में पहुंचकर रिंकू के स्वजन के साथ मारपीट कर रहे थे तो वह वहां भी मौजूद था। हालांकि पुलिस ने उसे गुरुवार को ही हिरासत में ले लिया था, लेकिन पहले पकडे़ गए चार आरोपितों के साथ उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखा रही थी।
13 Feb 2021 06:31AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री निवास में होगी। कोरोना काल के वित्तीय संकट से गुजर रही सरकार इस बार एक लाख करोड़ रुपये का बजट लाने की तैयारी में है। इस बैठक में बजट को मंजूरी मिलेगी और राज्यपाल के अभिभाषण पर भी मुहर लगेगी। इसके अलावा स्कूल खोलने, धान खरीदी, धान का उठाव, कोरोना वैक्सीनेशन समेत सम समायिक विषयों पर भी बैठक में चर्चा होगी।
13 Feb 2021 05:56AM,by: Thaneshwar sahu
चमोली जिले के तपोवन में एनटीपीसी के निर्माणाधीन हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे 34 व्यक्तियों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन सातवें दिन भी जारी है। इससे पहले छठे दिन कुछ हद तक टीम को कामयाबी हासिल हुई। मुख्य टनल के नीचे 12 मीटर गहराई पर स्थित सिल्ट फ्लशिंग टनल (एसएफटी) तक ड्रिलिंग कर दी गई है। हालांकि, इस मशक्कत के दौरान ड्रिलिंग मशीन की बिट (ड्रिल का अगला हिस्सा) टूटने से रेस्क्यू में बाधा आई।
13 Feb 2021 04:59AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







