13 Jul 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज जांजगीर चांपा जिले के ब्रम्हनडीह विकासखंड के ग्राम बिर्रा के दशहरा मैदान में आयोजित जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी, भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना की तथा समाज के पूर्वजों को श्रद्धासुमन अर्पित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। श्री बघेल ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए ग्राम पंचायत बिर्रा एवं बम्हनीडीह को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत बिर्रा में ही नवीन स्वामी आत्मानंन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने, नवीन सामुदायिक भवन बनाने, बिजली विभाग का जूनियर इंजीनियर कार्यालय खोलने को स्वीकृति प्रदान की है। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री ने हसदेव नदी पर बम्हनीडीह से दहिदा सड़क पल निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की। 

13 Jul 2023 01:54PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ग्राम पंचायत बिर्रा आगमन पर स्थानीय निवासियों, जनप्रतिनिधियों द्वारा हसौद के प्रसिद्ध पेड़े से तौलकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ श्री चंद्रदेव राय, विधायक चंद्रपुर श्री रामकुमार यादव, खनिज विकास निगम अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री संदीप साहू, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास, शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल, जिला अध्यक्ष श्री राघवेंद्र सिंह, डॉ. चौलेश्वर चन्द्राकर, गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

13 Jul 2023 01:54PM,
by: Tikendra Sinha