13 Jul 2023

Generic placeholder image

डोमिनिका ( वेस्टइंडीज) में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में वेस्टइंडीज की टीम 150 रन बनाकर आउट हो गयी। जिस देश की टीम में क्लाइव वॉलकाट, इवर्टन विक्स, रोहन कन्हाई, कोरनार्ड हंट, गैरी सोबर्स, रॉय फेरडिक्स, क्लाइव लॉयड, कालीचरण, गार्डन ग्रीनिज, डेसमंड हेंस, विवियन रिचर्ड्स,लांस गिब्स, जोएल गार्नर, एंडी राबर्डस, माइकल होल्डिंग, कोर्टनी वाल्स , ब्रायन लारा जैसे खिलाड़ी रहे हो। ये देश 1980 के दशक में ऐसी टीम थी कि दुनियां का कोई भी देश इस टीम के खिलाफ खेलने के पहले बहुत हिम्मत जुटाता था। 1990 के दशक में इस देश में खिलाड़ियों का ऐसा अकाल छाया कि कभी दो एक दिवसीय विश्व कप जीतने वाला देश इस साल के विश्वकप आयोजन में सहभागी नही रहेगा।  कमजोर वेस्टइंडीज

13 Jul 2023 05:52AM,
by: Babuaa Desk