13 Jul 2023
नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ बिहार पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, बिहार भाजपा प्रमुख सम्राट चौधरी ने कहा कि पुलिस ने उन्हें मारने की कोशिश की और उनके साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया। उन्होंने कहा, "वे (बिहार सरकार) डंडे के बल पर हमें चुप कराना चाहते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।" उनकी यह टिप्पणी विरोध प्रदर्शन के दौरान एक भाजपा नेता की हत्या के बाद आई है।
13 Jul 2023 12:16PM,by: Babuaa Desk
जहानाबाद के एक भाजपा नेता विजय कुमार सिंह की कथित तौर पर उस समय मौत हो गई जब पटना में बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पानी की बौछार की। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने दावा किया कि सिंह की मौत "क्रूर" पुलिस लाठीचार्ज में हुई। उन्होंने कहा, "हम पुलिस के खिलाफ हत्या का आरोप दर्ज कराएंगे।"
13 Jul 2023 12:16PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से कई गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह से उनके माता-पिता के सपने साकार होने लगे हैं। पिछले साढ़े चार साल में 25 हजार 302 बेटियों का विवाह राज्य सरकार के सहयोग से संपन्न हुआ है। योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 6 हजार 800 जोड़ों का विवाह महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कराया गया है।
13 Jul 2023 12:08PM,by: Tikendra Sinha
महिला समूह द्वारा बनाए जा रहे मूंगफली की चिक्की से बच्चों में पोषण स्तर बढ़ाने पर भी मदद मिल रही है। यह चिक्की विटामिन-ई मैग्नीशियम से भरपूर है। दंतेवाड़ा जिले में महिला समूह द्वारा उत्पादित मूंगफली की चिक्की आंगनबाढ़ी केंद्र के बच्चों को दी जा रही है। बच्चें भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं। जिला प्रशासन की पहल पर मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत महिला बाल विकास विभाग की 2 परियोजनाओं में मूंगफली चिक्की की सप्लाई की जा रही है। जल्द ही 8 परियोजनाओं में इसे लागू किया जाएगा ।
13 Jul 2023 12:08PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संसदीय सचिव रेखचंद जैन के भाई संतोष जी बुरड़ के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
13 Jul 2023 12:08PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) द्वारा भू-संपदा ( विनियमन और विकास) अधिनियम 2016 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए धारा 36 एवं 37 के तहत् रियल एस्टेट प्रोजेक्ट ‘‘बेबीलॉन केपिटल’’ तेलीबंधा रायपुर के प्रोजेक्ट में दुकानों के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है।
13 Jul 2023 12:08PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









