13 Oct 2022

Generic placeholder image

भारत में छत्तीसगढ़ छठवां राज्य है, जहां ऑनलाईन की प्रक्रिया के तहत तीनों स्तर में (जनसूचना अधिकारी, प्रथम अपीलीय अधिकारी एवं द्वितीय अपील) आवेदक आवेदन कर सकता है। सूचना का अधिकार प्रशासन को पारदर्शी और जवाबदेही बनाता है और जागरूक नागरिक शासन एवं प्रशासन से जानकारी प्राप्त कर सकता है। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा राज्य सूचना आयोग के लिए ऑनलाईन बेवपोर्टल (rtionline.cg.gov.in) तैयार किया गया है, जिसका आज मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कम्प्यूटर के एक बटन की क्लिक कर शुभारंभ किया। ऑनलाईन बेवपोर्टल (rtionline.cg.gov.in) का शुभारंभ आज राज्य सूचना आयोग कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर राज्य सूचना आयुक्त अशोक अग्रवाल, मनोज त्रिवेदी, धनवेन्द्र जायसवाल, पूर्व राज्य सूचना आयुक्त मोहन राव पवार, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी डी सिंह और राज्य सूचना आयोग के सचिव श्री आनंद मसीह उपस्थित थे। राज्य सूचना आयोग :देश का छठा राज्य बना छत्तीसगढ़

13 Oct 2022 04:00AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

अगले महीने मुंबई की अंधेरी (पूर्व) सीट पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं। लेकिन इस अहम चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना खेमा संकट में नजर आ रहा है। उद्धव ठाकरे जिस उम्मीदवार को मैदान में उतारने की उम्मीद कर रहे थे उसे लेकर पेंच फंसता नजर आ रहा है। दरअसल शिवसेना विधायक रमेश लटके के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी ने उपचुनाव में दिवंगत रमेश लटके की पत्नी ऋतुजा लटके को मैदान में उतारने का फैसला किया। ऋतुजा लटके बीएमसी में कार्यरत हैं। उन्होंने चुनाव नियमों के तहत अपने पद से इस्तीफा दिया है। लेकिन उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। BMC से अपना इस्तीफा स्वीकार कराने का निर्देश देने के लिए ऋतुजा लटके ने बुधवार को बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है।

13 Oct 2022 12:50AM,
by: Imran Khan