13 Oct 2022
हाल के समय में अपने बल्ले से धमाल मच रहे सूर्यकुमार यादव का आईसीसी की लेटेस्ट T20I रैंकिंग में जलवा कायम है। मध्यक्रम का बल्लेबाज टॉप-10 में एकमात्र भारतीय हैं। सूर्यकुमार यादव लेटेस्ट मेंस रैंकिंग में दूसरे नंबर पर बरकरार हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले सूर्यकुमार पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान से पीछे हैं। सूर्यकुमार के 838 अंक हैं।
13 Oct 2022 12:50AM,by: Imran Khan
शिवसेना नेता संजय राउत इस समय मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल में हैं। जेल से ही उन्होंने अपनी मां के लिए एक भावुक पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र में दावा किया है कि उन पर अपनी ही पार्टी को धोखा देने का दबाव था। जब उन्होंने यह बात नहीं मानी तो उन्हें जेल में डाल दिया गया। उन्होंने गिरफ्तारी के एक सप्ताह बाद ही मां को पत्र लिखा था और कहा था कि उद्ध ठाकरे और शिव सैनिक उनके अपने बच्चों की तरह हैं और वह उनका खयाल रखें।
13 Oct 2022 12:50AM,by: Imran Khan
कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कश्मीर मुद्दे पर जवाहरलाल नेहरू पर परोक्ष रूप से हमले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना किए जाने पर कांग्रेस पर बुधवार को पलटवार किया और कहा कि भारत अब भी ''नेहरू की गलतियों' की कीमत चुका रहा है।'' कांग्रेस ने मंगलवार को कश्मीर मुद्दे पर नेहरू की आलोचना को लेकर मोदी पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि उन्होंने एक बार फिर तथ्यों की अनदेखी की। गुजरात के आणंद जिले में सोमवार को एक रैली को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने नेहरू पर परोक्ष हमला करते हुए कहा था कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अन्य रियासतों के विलय से संबंधित मुद्दों को चतुराई से हल किया, लेकिन "एक व्यक्ति" कश्मीर मुद्दे को नहीं सुलझा सका। रिजिजू ने सिलसिलेवार ट्वीट में नेहरू से जुड़े मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश पर पलटवार किया। भाजपा नेता ने कहा, "यह 'ऐतिहासिक झूठ' कि महाराजा हरि सिंह ने कश्मीर के भारत में विलय के सवाल को टाल दिया था, जवाहर लाल नेहरू की संदिग्ध भूमिका की रक्षा के लिए बहुत लंबे समय तक चला है।" रिजिजू ने लोकसभा में नेहरू के 24 जुलाई, 1952 के भाषण का हवाला देते हुए दावा किया कि महाराजा हरि सिंह ने पहली बार भारत में जम्मू कश्मीर के विलय के लिए आजादी से एक महीने पहले ही जुलाई 1947 में नेहरू से संपर्क किया था, और यह नेहरू थे जिन्होंने महाराजा की बात को अस्वीकार कर दिया।''
13 Oct 2022 12:50AM,by: Imran Khan
क्या भगोड़ा हीरा व्यापारी नीरव मोदी भारत आने पर आत्महत्या कर सकता है? इस मुद्दे पर ब्रिटेन की अदालत में बहस हो रही है। नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) कर्ज घोटाले के मामले में लगभग दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी और धनशोधन का आरोपी है। उसे भारत प्रत्यर्पित किए जाने को लेकर लंदन की अदालत में सुनवाई चल रही है। कहा जा रहा है कि अगर नीरव मोदी भारत गया तो उसके आत्महत्या करने का जोखिम बढ़ जाएगा। आत्महत्या करने के जोखिम के स्तर का पता लगाने के लिए लंदन स्थित उच्च न्यायालय में मंगलवार को मनोविज्ञान के दो विशेषज्ञों के तर्क सुने गए।
13 Oct 2022 12:50AM,by: Imran Khan
पिछले कुछ दिनों से असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश के कारण असम में बाढ़ की तीसरी लहर आई है। राज्य के अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, बाढ़ की ताजा लहर पिछले सप्ताह शुरू हुई और इससे पांच जिलों के 110 गांवों में 69,750 लोग प्रभावित हुए हैं। प्राधिकरण ने एक बयान में कहा, "राज्य में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, एएसडीएमए ने सभी हितधारकों के साथ गंभीर रूप से प्रभावित जिलों में प्रतिक्रिया और रिकवरी सेवाओं को तेज कर दिया है।"
13 Oct 2022 12:49AM,by: Imran Khan
कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं नगर निगम रायपुर के कमिश्नर और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एम डी मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार के समीप छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
13 Oct 2022 12:49AM,by: Imran Khan
कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं नगर निगम रायपुर के आयुक्त और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एम डी मयंक चतुर्वेदी ने आज यहां बूढ़ा तालाब सौंदर्यीकरण कार्य के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्माणाधीन क्रूस बिल्डिंग के निर्माण को समय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के द्वारा फ्लोटिंग डेक से आइलैंड का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिकारियों से निर्देशित किया कि गुणवत्तापूर्ण कार्य समय अवधि में पूरा कराएं। कलेक्टर ने बूढ़ा तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण
13 Oct 2022 12:49AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा हाट परिसर, पंडरी में आज सादे समारोह में दस दिवसीय हस्तशिल्प एवं हाथकरघा वस्त्रों की ‘‘दीपावली महोत्सव’’ का प्रदर्शनी-सह-विक्रय का शुभारंभ किया गया। दस दिवसीय ‘‘दीपावली महोत्सव’’ का आयोजन 12 से 21 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस त्योहार के सीजन में यह प्रदर्शनी राजधानीवासियों को लुभा रही है।
13 Oct 2022 12:49AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









