14 Jul 2022

Generic placeholder image

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. 29 जुलाई से शुरू हो रही पांच मैच की इस सीरीज़ में विराट कोहली को आराम दिया गया है. विराट को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे थे, अब साफ हो गया है कि वह टी-20 या वनडे सीरीज़ खेलने वेस्टइंडीज़ नहीं जाएंगे. कोहली के अलावा वनडे के नंबर-1 तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी टी20 सीरीज से आराम दिया गया है. बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल वनडे में 19 रन देकर 6 विकेट झटके थे. साथ ही सर्जरी के बाद केएल राहुल की भी टीम में वापसी हुई है. इनके अलावा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी सीरीज से आराम दिया गया है. उनकी जगह रवि बिश्नोई को मौका दिया गया है. जबकि रविचंद्रन अश्विन की भी टीम में वापसी हुई है. इनके अलावा स्क्वॉड में स्पिनर अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को भी चुना गया है. हालांकि, केएल राहुल और कुलदीप को फिटनेस टेस्ट पास करना होगा.

14 Jul 2022 09:12AM,
by: Imran Khan