14 Jul 2023
आज तक, केवल सोवियत संघ, चीन और अमेरिका ने ही चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की है, जबकि केवल नासा ने वहां अंतरिक्ष यात्री भेजे हैं। इसरो आज (14 जुलाई) चंद्रमा पर अपना तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यदि मिशन सफल रहा, तो चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला मिशन बन जाएगा। कौन से देश चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरे
14 Jul 2023 05:43AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कई अहम् बदलाव किया जा रहे है जिसके चलते मोहन मरकाम अब से कुछ देर बाद भूपेश कैबिनेट के मंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन में शपथ ग्रहण की तैयारी हो गई है।सुबह 11.30 बजे मंत्री पद की शपक्ष दिलाई जाएगी। मरकाम आज राजभवन में लेंगे मंत्री पथ की शपथ
14 Jul 2023 05:43AM,by: Tikendra Sinha
दिल्ली में यमुना की बाढ़ का पानी सुप्रीम कोर्ट के करीब तक पहुंच गया, जिसके दृश्य ऑनलाइन सामने आए। ऐसा संभवतः नालों से पानी के बैकफ्लो के कारण हुआ। अलग से, सुबह के दृश्यों में राजघाट को पानी में डूबा हुआ दिखाया गया। आईटीओ, जो दिल्ली का एक महत्वपूर्ण मार्ग है, आईएसबीटी और कश्मीरी गेट के पास जलभराव की सूचना मिली है। दिल्ली : राजघाट डूबा, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा यमुना का पानी
14 Jul 2023 05:21AM,by: Babuaa Desk
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है। बताया जा रहा था कि वे 14 जुलाई को छत्तीसगढ़ आएंगे, मगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विदेश प्रवास के चलते उन्होंने छत्तीसगढ़ का दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया है। फिलहाल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के शनिवार-रविवार को छत्तीसगढ़ आने की संभावना जताई जा रही है। ग्रह मंत्री शाह का दौरा रद्द
14 Jul 2023 02:16AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ टिम्बर व्यापारी संघ रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर टिम्बर व्यापारी संघ के पदाधिकारी सर्वश्री सूर्यकांत पटेल, दलपत भाई पटेल, बसंत पटेल, दिलीप पटेल तथा प्रवीण पटेल आदि उपस्थित थे।
14 Jul 2023 01:42AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में राठौर क्षत्रिय समाज रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने सामाजिक विषयों पर चर्चा की और राज्य में सभी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए चलाए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए उनका आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री लक्ष्मीकांत राठौर, शरद कुमार, मुकेश राठौर, जितेन्द्र, रघुनंदन, अनिल राठौर, विजय राठौर, राजेन्द्र एवं सुधीर राठौर शामिल थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा भी उपस्थित थे।
14 Jul 2023 01:42AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









