14 Jul 2023

Generic placeholder image

यूपीएससी परीक्षा क्रेक करने का सपना देखने वाले छत्तीसगढ़ के परीक्षार्थियों के लिए 21 जुलाई का दिन विशेष होने वाला है। छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों को इस दिन यूपीएससी की सिविल सर्विसेस परीक्षाओं के टॉपर्स से मिलने, बात करने का सुनहरा मौका मिलने वाला है। 21 जुलाई को यूपीएससी परीक्षा में पहले तीन स्थानों पर चयनित टॉपर्स रायपुर आ रहें है। यूपीएससी की 2022 सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर इशिता किशोर के साथ सेकेण्ड टॉपर गरिमा लोहिया और नौवाँ स्थान प्राप्त करने वाली कनिका गोयल भी रायपुर आ रहीं हैं। 2022 की परीक्षा में 17वीं रैंक पाने वाले अविनाश कुमार, छत्तीसगढ से सर्वोच्च रैंक पाने वाले अभिषेक चतुर्वेदी और 2021 की परीक्षा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित प्रखर चंद्राकर भी इन टॉपर्स के साथ रहेंगे।

14 Jul 2023 01:41AM,
by: Tikendra Sinha