14 Jul 2023
आप नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ का कारण बीजेपी की साजिश और पीएम नरेंद्र मोदी के मन में भरी नफरत है. सिंह ने दावा किया कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से दिल्ली की ओर छोड़ा गया पानी बाढ़ का कारण है. उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली को समान रूप से पानी छोड़ा गया होता तो शहर में बाढ़ नहीं आती l दिल्ली बाढ़ के लिए पीएम मोदी जिम्मेदार: आप
14 Jul 2023 02:15PM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों में तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक जुलाई माह में प्रदेश के विभिन्न जिलों के दौरे पर आ रहे हैं। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी साझा की जा सकती है।
14 Jul 2023 02:15PM,by: Tikendra Sinha
मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में एकल उपयोग प्लास्टिक के विलोपन हेतु गठित टास्क फोर्स की तीसरी बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने एकल उपयोग प्लास्टिक के विलोपन हेतु व्यापक कार्ययोजना के तहत प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। उन्होंने एकल उपयोग प्लास्टिक के विकल्प के रूप में बर्तन बैंक, कपड़े, कागज की थैली और दोना-पत्तल के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कार्य करने कहा है। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू मौजूद थे।
14 Jul 2023 02:14PM,by: Tikendra Sinha
तीन मंत्रियों के विभाग में फेरबदल किया गया है ,डीप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को ऊर्जा विभाग ,रविन्द्र चौबे को शिक्षा और सहकारिता विभाग का अतिरिक्त प्रभार वही मोहन मरकाम ST SC OBC अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री बने है l ताम्रध्वज साहू को कृषि जैव प्रौद्योगिकी का अतिरिक्त प्रभार दीया गया है l तीन मंत्रियों के विभाग में फेरबदल
14 Jul 2023 02:14PM,by: Tikendra Sinha
प्रसिद्ध पड़वानी गायिका पद्मश्री एवं पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर हैं। वे गृह ग्राम गनियारी में स्वास्थ्य लाभ ले रही है।ं श्रीमती तीजन बाई स्वास्थ्य विभाग की सतत् निगरानी में हैं। उनका निरंतर जांच एवं उपचार चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा है। पद्म विभूषण तीजन बाई की स्वास्थ्य स्थिर
14 Jul 2023 12:43PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर शासन द्वारा स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्ही योजनाओं में से एक गौठान योजना के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को रोजगार एक नया आयाम प्राप्त हो रहा है। गौठानों में बनें रीपा केंद्र युवाओं के सपनों को साकार कर रहे हैं। दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत अंजोरा (ख) में युवाओं को रोजगार के साथ नई पहचान मिल रही है। रीपा में प्रशिक्षण के साथ मिल रहा रोजगार
14 Jul 2023 12:43PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









