14 Aug 2023

Generic placeholder image

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति में जांजगीर-चांपा में कांग्रेस सरकार का भरोसे का सम्मेलन आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सेलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का, सह-सचिव विजय जांगिड़, मंत्री ताम्रध्वज साहू, शिवकुमार डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, अमरजीत भगत, मोहन मरकाम, गुरू रूद्र कुमार, उमेश पटेल, अनिला भेड़िया, राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन, ज्योत्सना महंत, प्रणव झा, गौरव पांधी सहित सांसद, विधायक गण, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, निगम मंडल के पदाधिकारी शामिल हुये।

14 Aug 2023 05:59AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

आँखों में रोशनी नहीं होने और जीवन में गरीबी का अंधियारा होने से ग्राम अमनदुला के चंद्रकांत को लगता था कि उनकी जिंदगी बस ऐसे ही अंधेरो में कट जाएगी। वह अपने भविष्य को लेकर बहुत ही चिंतित रहता था। उन्होंने दृष्टिबाधित युवती दिलीप कुमारी से जब विवाह किया तो चंद्रकांत के जिंदगी में जैसे जीवन की खुशहाली की नई रोशनी जगमगा उठी। जीवनसाथी के रूप में दिलीप कुमारी तो मिली ही, शासन की ओर से समाज कल्याण विभाग के माध्यम से निःशक्त जन विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत एक लाख रुपए की सहायता राशि भी उन्हें मिली। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए और अपने पैरों में खड़े होने के लिए दृष्टिबाधित दिव्यांग दम्पति ने इस राशि से कुछ व्यवसाय करने के लिए सोचा है। चंद्रकांत ने बताया कि शासन द्वारा दिव्यांग दंपति को राशि देकर प्रोत्साहित किये जाने से हमें एक अलग आत्मबल मिलता है। उन्होंने बताया कि अभी वह ब्रेनलिपि सिखाने का काम करता है। एक लाख की राशि का वह सदुपयोग करेगा और कुछ कर्ज है उसे चुकाकर मुक्ति पायेगा। आज जांजगीर-चाम्पा जिले में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में मुख्य अतिथि श्री मल्लिकार्जुन खरगे और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित अन्य अतिथियों ने जब दृष्टिबाधित दंपति को एक लाख की राशि का चेक सौंपा तो इनके चेहरों में मुस्कान थी।

14 Aug 2023 05:58AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम में जिले में दसवीं और बारहवीं की प्रवीण्य सूची में मेरिट में आने वाले बच्चों को टैबलेट वितरित किया गया। टैबलेट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आधुनिक संचार क्रांति के इस दौर में यह टैबलेट हमारे लिए उपयोगी साबित होगा। बारहवीं की प्रवीण्य सूची में पहला स्थान हासिल करने वाली सुश्री कृति अग्रवाल , दूसरा स्थान हासिल करने वाले श्री गोविन्द आदित्य को टैबलेट दिया गया। इसी तरह दसवीं की प्रवीण्य सूची में क्रमशः पहला दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले श्री रविन्द्र कुमार साहू, सुश्री सौम्या साहू, सुश्री पायल यादव को भी टैबलेट का वितरण किया गया। टैबलेट पाकर युवाओं के खिले चेहरे

14 Aug 2023 05:58AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

नवजीवन मूक बधिर स्कूल की छात्रा शैल सिदार भले ही सुन और बोल नहीं सकती, लेकिन वह अपनी भावनाओं को बहुत ही कलात्मकता के साथ कैनवास में उकेर सकती है। अपनी सुंदर अभिव्यक्ति को आज भी उन्होंने कुछ इस तरह उकेरा कि देखने वालों ने शैल की बहुत सराहना की। 10वीं की छात्रा शैल ने राज्यसभा में नेताप्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी की बहुत ही खूबसूरत तस्वीर बनाई थीं। कार्यक्रम में शैल ने मुख्य अतिथि श्री खरगे जी को जब यह तस्वीर दी तो उन्होंने भी शैल सिदार की प्रशंसा की और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित अन्य अतिथियों ने शैल के साथ सामूहिक फ़ोटो भी खिंचवाई। शैल सिदार रंगोली भी बहुत बढ़िया बनाती है।

14 Aug 2023 05:58AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

जांजगीर-चाम्पा जिले में आज आयोजित भरोसे के सम्मेलन में जहाँ जिलेवासियों को 467 करोड़ 32 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिली, वही जिले के बेरोजगार, जरूरतमंद हितग्राहियों को रोजगार, आत्मनिर्भर होने और अपने पैरों में खड़े होने का अवसर भी मिला। मुख्य अतिथि नेताप्रतिपक्ष राज्यसभा और सांसद श्री मल्लिकार्जुन खड़गे तथा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के हाथों हितग्राहियों को अनेक योजनाओं के अंतर्गत सामग्रियां वितरित की गई। भरोसे के सम्मेलन में योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों ने कहा कि यह उनके सुनहरे भविष्य का एक मजबूत भरोसा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हम गरीबों का ध्यान रखा, उसके लिए हितग्राहियों ने आभार भी जताया।

14 Aug 2023 05:58AM,
by: Tikendra Sinha