14 Oct 2022

Generic placeholder image

कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पानी की टंकी पर नजर आए। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी पार्टी के अन्य बड़े नेताओं के साथ पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं और तिरंगा लहरा रहे हैं। दरअसल यह वीडियो कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले का है। कांग्रेस नेता राहुल के नेतृत्व में पार्टी ने कर्नाटक में चित्रदुर्ग जिले के बोम्मगोंडानाहल्ली से रामपुरा की ओर बृहस्पतिवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बहाल की थी। यात्रा का स्वागत करने के लिए सड़क किनारे सैकड़ों लोग एकत्र हुए। कर्नाटक में झंडा लेकर पानी की टंकी पर क्यों चढ़े राहुल गांधी

14 Oct 2022 02:21AM,
by: Imran Khan