15 Feb 2021
रायपुर - राजधानी में एक बार फिर से BSUP और प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों के नाम पर सौ से अधिक परिवारों से करोड़ों रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी धर दबोचा है। वहीं, एक महिला सहित तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी ए.रविराव को गिरफ्तार किया है। जबकि सुनील नायक, प्रीति नायक और अजय कुमार अभी फरार हैं। बता दें कि कोतवाली थाना पुलिस ने रविवार रात ए.रविराव, सुनील नायक,प्रीति नायक और अजय कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। दरसअल चारों आरोपियों ने मिलकर 100 से अधिक परिवारों को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। बताया गया कि गैंग के लोगों ने न सिर्फ गरीबों से मकान बुक करने के नाम पर 25 हजार रुपए जमा करवाए। बल्कि अवंति विहार के पीछे विजय नगर में सौ से अधिक परिवारों से सवा-सवा लाख रुपए भी जमा करवा लिए ठगी का आकंड़ा लगभग 2 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। तीन पुरुष और एक महिला वाले इस गैंग ने निगम का नाम इस्तेमाल कर रायपुर के अंवति विहार, सड्डू,मोवा, दलदल सिवनी के सैकड़ों गरीब परिवारों से प्रधानमंत्री आवास योजना का मकान दिलाने के नाम पर सवा-सवा लाख रुपए लेकर करोड़ों की ठगी की है। ठगी के लिए गैंग ने नगर निगम जोन 4 की फर्जी रसीद और लैटर पैड भी छपवा लिए फर्जी साइन और लैटर से लोगों को नोटिस भेजकर उनसे पैसे जमा करवा लिए। इतना ही पैसा लेने के बाद ठगों ने परिवारों को जगह- जगह खाली पड़े निगम के BSUP मकानों में शिफ्ट भी करवा दिया, कुछ को तो ताला तोड़कर मकान में शिफ्ट होने तक कह दिया। उधर ठगों ने और पैसा देना या तीन दिन में मकान खाली करने का नोटिस दिया। नोटिस मिलने के बाद परिवारों ने मिलकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
15 Feb 2021 11:41AM,by: Imran Khan
अभिनेता सोनू सूद ने बेरोजगारी को कम करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा वितरित करने का फैसला किया है, सूद ने कहा, "मैं चाहता हूं कि लोग आत्मनिर्भर हों ताकि वे अपनी जीविका कमा सकें।" उन्होंने कहा, "महामारी के बाद,बहुत से लोगों के लिए अपना रोजगार बनाए रखना मुश्किल है। ई-रिक्शा उनकी मदद करने का एक अच्छा तरीका है।" सूद ने पंजाब में अपने गृहनगर मोगा से ई-रिक्शा का वितरण शुरू कर दिया है। बेरोजगारी कम करने के लिए सोनू सूद वितरित करेंगे ई-रिक्शा
15 Feb 2021 11:04AM,by: Ashna Ali
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पत्रकार सिद्दीक कप्पन को केरल में अपनी बीमार मां से मिलने के लिए पांच दिन की अंतरिम जमानत दे दी। SC ने उसे रिश्तेदारों, डॉक्टरों और करीबी परिवार के सदस्यों को छोड़कर मीडिया और जनता के साथ बातचीत नहीं करने का आदेश दिया। काप्पन को यूपी पुलिस ने 5 अक्टूबर, 2020 को हाथरस बलात्कार पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए गिरफ्तार किया था।
15 Feb 2021 11:04AM,by: Ashna Ali
रायपुर : राजधानी के माना एयरपोर्ट रोड पर सड़क हादसा हुआ है। हादसे में वीआईपी सुरक्षा में तैनात अधिकारी और पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। एक आम नागरिक भी घायल है। 2 कारों की आमने सामने टक्कर से ये हादसा हुआ है। इस रोड पर बेलगाम रफ्तार की वजह से हमेशा एक्सीडेंट की संभावनाएं बनी रहती हैं। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर घायालो को अस्पताल भेजा।
15 Feb 2021 10:03AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : कोरोना संक्रमण वायरस से सुरक्षा के लिए लाॅकडाउन के दौरान मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में सभी को खाद्यान्न सुरक्षा उपलब्ध कराने में सफलता हासिल की है। इस दौरान प्रवासी श्रमिकों, व्यक्तियों को हरसंभव सुविधा मुहैया कराया गया। जरूरतमंदों को चरणपादुका सहित सामुदायिक भोजनालय में भोजन सहित सूखा राशन की व्यवस्था की गई। लाॅकडाउन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं प्रदेश में संचालित क्वारेंटाइन शिविरों, स्वास्थ्य, खाद्यान्न, आवागमन का संज्ञान लेते रहे। कोरोना काल में सबको खाद्यान्न उपलब्ध कराने में सफल रहा छत्तीसगढ़
15 Feb 2021 07:12AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





