15 Feb 2021
तपोवन में एनटीपीसी के निर्माणाधीन हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल से शवों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। रेसक्यू ऑपरेशन के दौरान आज भी यहां से तीन शव बरामद किए गए हैं। आपदा के बाद से ही टनल के नीचे एसएफटी (सिल्ट फ्लशिंग टनल) तक पहुंचने में बाधा बन रहे मलबे के विकल्प के तौर पर आजमाया गया ड्रिलिंग का काम रविवार को अंजाम तक तो पहुंचा, लेकिन इसने जिंदगियों को बचाने के लिए पिछले आठ दिनों से चलाए जा रहे रेस्क्यू आपरेशन के हौसले पस्त कर दिए।
15 Feb 2021 06:10AM,by: Thaneshwar sahu
पेट्रोल-डीजल एवं गैस की कीमत में हो रही अहेतुक वृद्धि के प्रतिवाद में कांग्रेस पार्टी की तरफ से आज ओडिशा बंद पालन किया जा रहा है और इसका व्यापक असर राजधानी भुवनेश्वर के साथ पूरे प्रदेश में देखने को मिला है। सुबह 7 बजे ही कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता सड़क पर आ गए और जगह जगह चक्का जाम करने के साथ विभिन्न रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर रेल सेवा को ठप कर दिया। पहले से ही ऑटो एवं बस महासंघ का समर्थन मिलने से ऑटो एवं बस सेवाएं पूरी तरह से ठप रही।
15 Feb 2021 05:07AM,by: Thaneshwar sahu
महाराष्ट्र के जलगांव जिले के यावल तालुका में किंगान गांव के निकट रविवार देर रात एक वाहन के पलट जाने से 16 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग अभोदा, करहला और रावेर के मजदूर थे। पुलिस के अनुसार हादसा उस समय हुआ पपीते से लदा ट्रक पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और लोगों को बाहर निकालने में मदद की। पांच मजदूरों की हालत काफी गंभीर बतायी गयी है। उन्हें इलाज के लिए एक ग्रामीण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
15 Feb 2021 05:07AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


