15 Jul 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ को दिखाई हरी झंडी ग्रामीण विद्यार्थियों तक पहुँचेगी एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन, 3डी प्रिंटिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों की शिक्षा एक वर्ष में 5,000 से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण: विज्ञान और नवाचार को मिलेगी नई उड़ान
15 Jul 2026 11:37AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान राज्य की अग्निशमन व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं में बुनियादी कमियों का मुद्दा जमकर गूंजा। विपक्ष ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश के बहुमंजिला भवनों, व्यावसायिक परिसरों और सरकारी अस्पतालों में फायर सेफ्टी ऑडिट तथा सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी की जा रही है। विपक्षी सदस्यों ने आधुनिक उपकरणों, नए फायर स्टेशनों की स्थापना और टेंडरों की धीमी रफ्तार को लेकर विभाग को आड़े हाथों लिया।
15 Jul 2026 11:37AM,by: Babuaa Desk
देहरादून के परेड ग्राउंड में 17 जुलाई को आयोजित होने वाले लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' को लेकर सूबे की सियासत गरमा गई है। स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की अनुमति अचानक रद्द किए जाने और आयोजन की सामग्री ले जा रहे ट्रकों को रोकने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में देहरादून में उग्र प्रदर्शन और चक्का जाम शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा की धामी सरकार राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और छात्रों के बीच उनके संदेश से बुरी तरह डरी हुई है l
15 Jul 2026 11:36AM,by: Babuaa Desk
भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच बहुप्रतीक्षित व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (CETA) और सामाजिक सुरक्षा समझौता आधिकारिक तौर पर लागू हो गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में एक "महत्वपूर्ण क्षण" करार दिया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि यह समझौता हमारे साझा संकल्पों को हकीकत में बदलेगा, जिससे भारत के किसानों, छोटे एवं मध्यम उद्योगों (MSMEs) और नए उद्यमियों को यूके के बड़े बाजारों तक आसान पहुंच मिलेगी।
15 Jul 2026 11:36AM,by: Babuaa Desk
असदुद्दीन ओवैसी ने वोटरों से SIR एन्यूमरेशन फ़ॉर्म जल्दी जमा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया नागरिकता से जुड़ी है और ऐप के ज़रिए मदद की पेशकश की। ओवैसी ने कट्टरपंथ से जुड़ी बातों को चुनौती दी और टारगेटेड हिंसा को असली कट्टरपंथ बताया। उन्होंने मस्जिद तोड़ने को भी कट्टरपंथ का एक रूप बताया। बारिश के लिए 26 जुलाई को विशेष प्रार्थनाएं रखी गई हैं।
15 Jul 2026 11:36AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ भारत के सबसे समृद्ध, मौलिक और पर्यटन संभावनाओं से भरपूर गंतव्यों में से एक, हर पर्यटक की यात्रा सूची में होना चाहिए यह राज्य - श्रीमती मीनाक्षी शर्मा 14 दिवसीय पर्यटन यात्रा में विरासत, प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, आध्यात्मिक धरोहर और रोमांचक पर्यटन स्थलों का किया विस्तृत भ्रमण
15 Jul 2026 10:41AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को स्वास्थ्य, सड़क और सुरक्षा जैसे जनहित के गंभीर मुद्दों पर सदन में भारी हंगामा हुआ। विपक्ष ने सरकारी अस्पतालों में दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा नियंत्रण पर तीखे सवाल उठाते हुए यूनिक्योर इंडिया लिमिटेड से की गई एस्पिरिन दवा की खरीदी का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य में ऐसी दवाएं खरीदी गईं जो गुजरात में प्रतिबंधित हैं। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सदन में स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ में किसी भी अमानक या गुजरात में बैन दवा की खरीद नहीं की गई है, और सरकार स्वास्थ्य मानकों से कोई समझौता नहीं कर रही है।
15 Jul 2026 10:41AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




