15 Sep 2021
आम तौर पर अन्य खेलों की तरह टेनिस खेल में अनुभव की महत्ता से इंकार नहीं किया जा सकता है। पुरुषों में तो तीन चार अनुभवी के बीच मे ही पिछले दो दशक से प्रतिस्पर्धा जारी है। फेडरर,नडाल,जोकोविच ही अमूमन अंतिम चार में होते है। महिला जगत में सेरेना विलियम्स के युग के समाप्त होने के बाद फिलहाल कोई भी महिला खिलाड़ी का वर्चस्व नही बन पाया है।हर ग्रैंड स्लैम में नई विजेता खड़ी हो जाती है। एक का नाम ठीक से याद नही हो पाता है कि दूसरी विजेता बन जाती है। इस बार के अमेरिकी ओपन ग्रैंड स्लैम में तो दो किशोरियों का जादू चला। सालो बाद ऐसा हुआ कि दो किशोरियां अनुभवी खिलाड़ियों को नाकों चने चबाने के बाद आमने सामने हो गयी। एक कनाडा की सनसनी तो दूसरी ब्रिटेन की तूफान। दोनो के फाइनल में आमने सामने होने पर ये अंदाज़ा लगाया जाना कठिन था कि विजेता कौन बनेगा लेकिन सारे अनुमानों को धता बता कर 19वे साल में कदम रखने वाली एमा ने ब्रिटेन के लिए वर्जिनिया वेड के बाद 44 साल के अंतराल के बाद ग्रैंड स्लैम के रूप में अमेरिकी ओपन स्पर्धा के कप को अपने नाम कर लिया।एमा को मुख्य ड्रा में आने से पहले क़्वालिफाई राउंड खेलना पड़ा था। इसके बाद के अगले 7 दौर में एमा ने किसी भी खिलाड़ी को तीसरे सेट तक जाने नही दिया। फाइनल में कनाडा की सनसनी लेलाह को भी सीधे सेट में 6-4 6-3 से हरा कर 22 साल बाद दो टीनएज के फाइनल का रिप्ले किया। 1999 के अमेरिकी ओपन में ही सेरेना विलियम्स( 17 साल) ने मार्टिना हिंगिस(18 साल) को हराया था। टेनिस जगत में केवल 7 अवसर ऐसे आये है जिसमे फाइनल में पहुँचने वाले दोनो महिला खिलाडियो की उम्र टीन एज की थी। 1988 में स्टेफी ग्राफ(18) ने अमेरिकी ओपन में गैब्रिएला सबातीनी(18) और फ्रेंच ओपन में नतालिया जेरेजोवा (17) को 6-0,6-0 से हराया था। 1989 में साचेंज विकारियो(17) ने स्टेफी ग्राफ(19 ) को फ्रेंच ओपन में हराया था। 1991 के फ्रेंच ओपन में मोनिका सेलेश(17) ने साचेंज विकारियो(19) को पराजित किया था। 1997 के फ्रेंच ओपन में मजोली(19) ने मार्टीना हिंगिस(16) को हराया तो इसी साल के अमेरिकी ओपन में हिंगिस (16) ने वीनस विलियम्स(17) में हराया था। 1999 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिंगिस(18) ने मौरेस्मो(19) औऱ इसी साल के अमेरीकी ओपन में सेरेना(17) ने हिंगिस(18) को हराकर दो टीन एज खिलाड़ियों के फाइनल का सफर तय किया था। इस कड़ी में इसी साल ड्राइविंग लाइसेंस पाने वाली दो खिलाड़ियों ने अपना नायाब खेल दिखाया है। एमा के बराबर ही लेलाह ने भी शानदार खेल दिखाया लेकिन वे उपविजेता ही बन पाई। उनके भी फाइनल तक का सफर अद्भुत ही था। दोनो खिलाड़ी समान रूप से बधाई के पात्र है। टेनिस में नई ताजगी - एमा औऱ लेलाह
15 Sep 2021 04:24PM,by: Naveen kumar sahu
आमानाका इलाके में रायपुर पुलिस टीम को मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली हैं। मिली जानकारी के अनुसार मादक पदार्थो के अंतरराज्यीय तस्कर, नागपुर निवासी मनदीप सिंह और रंजीत सिंह ये दोनों अपने ट्रक के जरिए रायपुर के रास्ते पश्चिम बंगाल से अफीम और डोडा महाराष्ट्र ले जा रहे थे उससे पहले ही रायपुर पुलिस ने इन्हें धर दबोचा। उनके पास से 25 किलो डोडा और सवा किलो काला अफीम बरामद किया गया।
15 Sep 2021 12:56PM,by: Naveen kumar sahu
वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनियों को राहत देने के लिए, जिन्हें पिछले वैधानिक बकाया में हजारों करोड़ का भुगतान करना पड़ता है, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दूरसंचार क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पैकेज को मंजूरी दी है।
प्रस्तावित उपायों के व्यापक सेट में अवैतनिक देय राशि पर स्थगन देने, समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) को संभावित रूप से पुनर्परिभाषित करने और स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क में कटौती के माध्यम से बीमार क्षेत्र के लिए सुधार शामिल हैं। जानें दूरसंचार क्षेत्र के लिए सरकारी राहत पैकेज
15 Sep 2021 12:32PM, by: Babuaa Desk
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने कहा कि आईपीएल 2021 के दूसरे भाग में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहला मैच फ्रेंचाइजी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। "आईपीएल के पहले हाफ के बाद एक बड़ा ब्रेक मिला है, लेकिन हम भाग्यशाली हैं कि ज्यादातर खिलाड़ी नियमित रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। हमारे पास एक अच्छी तरह से संतुलित पक्ष है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अनुभव वाले खिलाड़ी और घरेलू खिलाड़ी हैं, जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।"
15 Sep 2021 12:32PM,by: Naveen kumar sahu
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल, जो पश्चिम बंगाल में भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव लड़ रही हैं, को निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) ने नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा कि उनकी भविष्य की किसी भी रैलियों के लिए अनुमति क्यों नहीं दी जानी चाहिए। रोक दिया, एएनआई की सूचना दी। समाचार एजेंसी ने कहा कि नोटिस आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन का हवाला देता है और नामांकन दाखिल करने के दिन उनके और उनके समर्थकों द्वारा कोविड -19 प्रोटोकॉल स्थापित करता है।
15 Sep 2021 12:32PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



