16 Aug 2023

Generic placeholder image

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। परेड निरीक्षण कर परेड की सलामी ली उसके बाद मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह ज़िला मुख्यालय के बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित किया गया था। मंत्री श्री चौबे ने शांति स्वरूप तीन रंग के गुब्बारें आकाश में छोड़े। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक नवागढ़ श्री गुरुदयाल सिंह बंजारे, विधायक बेमेतरा श्री आशीष छाबड़ा, कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, अपर कलेक्टर द्वय डॉ. अनिल बाजपेयी, सी.एल. मार्कण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। पंचायत मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री चौबे ने किया ध्वजारोहण

16 Aug 2023 03:02AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

आज 15 अगस्त के पवन अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने जिला कार्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया और विधि विधान से पूजा अर्चना और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। विशेष अतिथि संसदीय सचिव व विधायक श्री गुरुदयाल सिंह बंजारे, स्थानीय विधायक श्री आशीष छाबड़ा शामिल हुए। अनावरण से पहले अतिथियों का कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। मंत्री श्री चौबे ने महतारी प्रतिमा अनावरण के उपरांत पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी, छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाई जा रही है इससे छत्तीसगढ़ के नागरिकों में अपनी संस्कृति को लेकर चेतना जागृत रहेगी। तीज-त्यौहार, लोक परम्पराओं को जानने-समझने का भावी पीढ़ी को पर्याप्त अवसर मिले, यही हमारा प्रयास है। पंचायत मंत्री चौबे ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया

16 Aug 2023 03:02AM,
by: Tikendra Sinha