16 Aug 2023
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बस्तर संभाग के युवाओं से आज, बुधवार 16 अगस्त को भेंट-मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन पीजी ग्राउंड, धरमपुरा, जगदलपुर में होगा। मुख्यमंत्री इस मौके पर युवाओं से ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ पर चर्चा करेंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में युवाओं से भेंट मुलाकात का आयोजन हो चुका है। इन आयोजनों में युवाओं ने प्रदेश के विकास के संबंध में अपनी आकांक्षाओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा है। इन भेंट-मुलाकात कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री ने युवा हित में अनेक बड़ी घोषणाएं भी की हैं।
16 Aug 2023 01:14AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में राज्य में सुराजी गांव योजना के तहत संचालित किए जा रहे तीन गौठानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गौठान प्रबंधन समिति के अध्यक्षों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
16 Aug 2023 01:14AM,by: Tikendra Sinha
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन अटल नगर नवा रायपुर में सचिव राजस्व आपदा प्रबंधक, जनशिकायत निवारण तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री नीलम महादेव एक्का ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इंद्रावती भवन में सचिव नीलम महादेव एक्का ने ध्वजारोहण किया
16 Aug 2023 01:13AM,by: Tikendra Sinha
देश की आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर नवा रायपुर में स्थित छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में आयोजित समारोह में राज्य सूचना आयुक्त श्री मनोज त्रिवेदी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया और स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राज्य सूचना आयुक्त श्री धनवेंद्र जायसवाल और सचिव श्री जी.आर. चुरेन्द्र सहित आयोग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर आयोग परिसर में आयुक्तों, सचिव, अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। आयोग भवन में देशभक्ति की भावनाओं पर आधारित चन्द्रयान मिशन और राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित अन्य खूबसूरत रंगोली भी आकर्षण का केन्द्र रही। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
16 Aug 2023 01:12AM,by: Tikendra Sinha
दुर्ग और भिलाई के बीच किसी जंगल की कल्पना करना भी कठिन है, लेकिन यह कल्पना नहीं है। दुर्ग शहर से लगे ठगड़ा बांध के किनारे मुख्यमंत्री ने ऐसे ही एक जंगल का लोकार्पण किया है। 300 एकड़ में बने इस तालपुरी नगरवन में बायोडायवर्सिटी के लिए बड़ी संभावनाएं हैं। यहां 103 तरह की वनस्पति और 295 तरह के पशु-पक्षी हैं। सबसे खास आकर्षण 108 एकड़ में फैला एक जलाशय है। मुख्यमंत्री ने आज ओपन जीप से 3 एकड़ में फैले इस रूट का अवलोकन किया और यहां की संपन्न जैव विविधता को नजदीक से देखा।
16 Aug 2023 01:10AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









