16 Sep 2022

Generic placeholder image

मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने हेल्थ इशु के चलते जस्टिस वर्ल्ड टूर के तहत दिल्ली में होने वाले शो को रद्द कर दिया है। प्रोग्राम के प्रमोटर ‘बुक माई शो’ ने यह जानकारी दी है। जस्टिन बीबर कुछ महीने पहले फेशियल पैरालिसिस का शिकार हो गए थे। हालांकि इसके कुछ दिन बाद उन्होंने वर्ल्ड टूर करना शुरू कर दिया था। जस्टिस वर्ल्ड टूर इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था। इसमें उनके साउथ अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूरोप में मार्च 2023 तक चलने वाले 70 शोज थे। जस्टिन 18 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भी परफॉर्म करने वाले थे। जस्टिन की बात करें तो उन्होंने 13 साल की उम्र में फेम हासिल की थी। उन्होंने 'बेबी' और 'बिलीव' जैसे कई हिट चार्टबस्टर्स दिए हैं।

16 Sep 2022 01:34AM,
by: Imran Khan