16 Sep 2022
बिहार के बेगूसराय में हुए गोलीकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सीरियल फायरिंग का आरोपी जमुई के झाझा से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन से फरार होने की कोशिश कर रहा था। झाझा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और पुलिस ने गुरुवार देर रात उसे ट्रेन में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। बेगूसराय गोलीकांड का आज शुक्रवार को पुलिस खुलासा कर सकती है। दो दिन पहले बेगूसराय में 30 किलोमीटर तक हुई सीरियल फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई और 9 लोग घायल हुए थे। इस गोलीकांड से बिहार पुलिस और नीतीश सरकार विपक्ष और जनता के निशाने पर आ गई। अब तक की जांच के मुताबिक इस वारदात को अंजाम देने में दो बाइक सवार चार युवकों का हाथ था। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने एक अन्य आरोपी की भी गिरफ्तारी कर ली है, जबकि अन्य दो की तलाश जारी है।
16 Sep 2022 03:49AM,by: Imran Khan
सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि शैक्षणिक संस्थान स्थापित करना एक मौलिक अधिकार है। सरकार एक निर्देश जारी करके प्रतिबंध नहीं लगा सकती। इसके लिए बाकायदा एक कानून बनाकर उचित प्रतिबंध लगाया जा सकता है। जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस पी एस नरसिम्हा की पीठ ने यह टिप्पणी करते हुए फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) की याचिका खारिज कर दी।
16 Sep 2022 02:28AM,by: Imran Khan
मैनपुरी बीएसए दीपिका गुप्ता ने खंड शिक्षाधिकारी किशनी और जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन की रिपोर्ट पर जिले में चार प्रधानाध्यापकों सहित आठ शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं। वहीं आठ शिक्षा मित्र और एक अनुदेशक का मनदेय काटने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने स्कूलों में शिक्षकों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी प्रकट की है।
16 Sep 2022 02:28AM,by: Imran Khan
अग्निपथ भर्ती योजना के तहत गोरखाओं की भारतीय सेना में भर्ती को लेकर फैसला नेपाल में चुनाव के बाद लिया जाएगा। नेपाल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सेवा लामसाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि नेपाल में 20 नवंबर को आम चुनाव होने हैं, लिहाजा अग्निपथ योजना के तहत नेपाली युवाओं के भारतीय सेना में शामिल होने के मसले पर फैसला नई सरकार ही करेगी। कई मीडिया रिपोर्ट में भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के हवाले से कहा गया कि अगर नेपाल ने जल्दी फैसला नहीं लिया तो भारतीय सेना में नेपाली युवाओं के लिए तय जगहों को खत्म कर दिया जाएगा। जनरल पांडे बीते सप्ताह ही नेपाल दौरे पर गए थे, जहां उन्हें राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने नेपाली सेना का मानद जनरल घोषित किया था। नेपाल में अग्निपथ के तहत गोरखाओं की भर्ती पर चुनाव बाद फैसला
16 Sep 2022 02:27AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









