16 Oct 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के लिए 75 ज़िलों में डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स की शुरुआत की. इस मौके पर उन्होंने कहा, "आज देश डिजिटल इंडिया के सामर्थ्य का फिर साक्षी बन रहा है. आज 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स देश के 75 ज़िलों में धरातल पर उतर रही हैं. भारत के सामान्य मानवी के जीवन को आसान बनाने का जो अभियान देश में चल रहा है, डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स उस दिशा में एक और बड़ा कदम है."।।। ये एक ऐसी विशेष बैंकिंग व्यवस्था है जो मिनिमम डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से मैक्सिम सेवाएं देने का काम करेगी. ये सेवाएं कागजी लिखा-पढ़ी और झंझटों से मुक्त होंगी और पहले से कहीं ज़्यादा आसान होंगी. यानी इनमें सुविधा होगी और एक मजबूत डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा भी होगी. हमारी सरकार का लक्ष्य भारत के सामान्य मानवी को सशक्त करना है, उसे शक्तिशाली बनाना है." "इसलिए हमने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को ध्यान में रखकर नीतियां बनाईं, और पूरी सरकार उसकी सुविधा और प्रगति के रास्ते पर चली. हमने दो चीज़ों पर एक साथ काम किया. पहला- बैंकिंग व्यवस्था को सुधारा. दूसरा- वित्तीय समावेश किया. हमने बैंकिंग सेवाओं को दूर-सुदूर में घर-घर पहुंचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी."
16 Oct 2022 09:39AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजनीतिक गलियारों के लिए आज की सुबह दुखद खबर लेकर आई। छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। मनोज मंडावी के निधन की खबर सामने आते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। सीएम भूपेश बघेल समेत सभी दिग्गज नेताओं ने मंडावी को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक मनोज मंडावी के निधन पर भावुक हुए मंत्री कवासी लखमा
16 Oct 2022 07:44AM,by: Babuaa Desk
रायपुर। मनोज मंडावी के निधन पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मनोज मंडावी अच्छे साथी रहे हैं। वे कद्दावर नेता थे क्षेत्र का विकास उनकी प्रतिबद्धता थी। 1998 में पहली बार हम लोग विधायक बने.. जोगी सरकार में वे मंत्री बन गए थे, उन्होंने विधानसभा में भी किसी को शिकायत का अवसर नहीं दिया।
16 Oct 2022 07:44AM,by: Babuaa Desk
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दिल्ली के रामलीला मैदान में 'पंच परमेश्वर सम्मेलन' को संबोधित करने वाले हैं। भाजपा ने बताया है कि इस रैली में एक लाख पार्टी कार्यकर्ताओं जुटेंगे। यह रैली इसलिए अहम है क्योंकि इस साल दिसंबर में दिल्ली नगर निगम के चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है। आज की रैली को राजधानी में BJP का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।
16 Oct 2022 07:28AM,by: Babuaa Desk
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने काहिरा में अपने मिस्र के समकक्ष समेह शौकी के साथ यूक्रेन युद्ध, हिंद-प्रशांत क्षेत्र के घटनाक्रम और अन्य क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा की। जयशंकर शौकरी के निमंत्रण पर दो दिवसीय मिस्र दौरे पर हैं। जयशंकर ने ट्वीट किया, "एफएम समेह शौकरी के साथ एक गर्मजोशी और उत्पादक बैठक ... इस साल हमारे राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे हो रहे हैं।"
16 Oct 2022 06:14AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







