16 Oct 2022

Generic placeholder image

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में "इनफ्लिबनेट सर्विसेस टू ऐकडेमिक कम्युनिटी" पर शुक्रवार 14 अक्टूबर को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रो. बलदेव भाई शर्मा एवं रिसोर्स पर्सन के रूप में वैज्ञानिक ई (सीएस) इनफ्लिबनेट केंद्र (सूचना और पुस्तकालय नेटवर्क केंद्र) से डॉ.अभिषेक कुमार उपस्थित रहें। कार्यशाला सुबह 11:00 बजे से साईं राम प्रेक्षागृह, विश्वविद्यालय परिसर में शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई। जिसमें लगभग 50 लोग शामिल हुए, जो की आई.आई. टी भिलाई, बस्तर विश्वविद्यालय, ए.ए.एफ.टी विश्वविद्यालय,कलिंगा विश्वविद्यालय, सरगुजा विश्वविद्यालय,पं. आर.एस.यू., महिला विद्यालय भिलाई, महंत विद्यालय रायपुर, सेंट्रल लाइब्रेरी जगदलपुर, एमिटी विश्वविद्यालय और एस.आर.यू के सदस्य थे। इसी अवसर में इनफ्लिबनेट सर्विसेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इनफ्लिबनेट केंद्र (सूचना और पुस्तकालय नेटवर्क केंद्र) के साथ एमओयू किया गया। 

16 Oct 2022 03:53AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल और भाजपा से लोकसभा सांसद हेमा मालिनी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रही हैं। हेमा मालिनी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे मशहूर और सफल अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा हिंदी सिनेमा में योगदान दिया। हेमा का जलवा अभी भी बॉलीवुड में बरकरार है। रुपहले पर्दे के अलावा वह बतौर राजनेता भी काफी सक्रिय हैं। तो चलिए अभिनेत्री के जन्मदिन के खास मौके पर उनसे जुड़ी कुछ बातें बताते हैं-। हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को तमिलनाडु के अमंकुदी में हुआ था। हेमा मालिनी दक्षिण भारत से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बॉलीवुड में अपना अलग मुकाम स्थापित किया है। हेमा मालिनी ने 1968 में मशहूर अभिनेता राज कपूर के साथ फिल्म सपनों का सौदागर से डेब्यू किया था। उस फिल्म के बाद से हेमा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद बैक टू बैक हेमा ने ‘शोले’, ‘सीता गीता’, ‘नसीब’, ‘जॉनी मेरा नाम’, ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘त्रिशूल’, ‘क्रांति’, ‘प्रेम नगर’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।

16 Oct 2022 03:28AM,
by: Imran Khan