17 Apr 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया।
ट्वीट में, उन्होंने यह भी नोट किया कि शनिवार को कई विधानसभा और लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे थे, और लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करने के लिए कहा।
17 Apr 2021 04:29AM, by: Babuaa Desk
महाराष्ट्र और ओडिशा में शुक्रवार शाम दो अलग- अलग घटनाओं में कुल छह लोगों की मौत हो गई, महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में स्थित एक पॉवर लूम फैक्ट्री में दीवार गिर जाने की वजह से वहां काम कर रहे तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 लोग घायल हो गए। घटना के बाद फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गई। आनन- फानन में घायलों को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
17 Apr 2021 04:02AM,by: Imran Khan
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सरकारों को बड़े पैमाने पर कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों की ट्रैकिंग करने के लिए कहा है।बता दें कि महाराष्ट्र के अलावा इन दोनों प्रदेशों में बीते कुछ हफ्तों में संक्रमण के नए मामलों में तेज बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। केंद्र ने इन दोनों राज्यों से कहा है कि रिटायर्ड डॉक्टरों,नर्सों और वॉलंटियर्स को हेल्थ वर्कफोर्स मजबूत करने के लिए काम पर लगाएं क्योंकि घर - घर जाकर कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की जांच करना वक्त का तकाजा है।
17 Apr 2021 03:30AM,by: Imran Khan
देश में 75 फीसदी से ज्यादा बारिश करने वाला दक्षिणी पश्चिमी मानसून इस साल सामान्य रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक,इस साल पांच फीसदी कम या ज्यादा के अंतर से दीर्घ अवधि औसत (एलपीए) के हिसाब से 98 फीसदी बारिश होगी। मौसम विभाग का अनुमान,इस साल सामान्य रहेगा मानसून
17 Apr 2021 03:29AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






