18 Apr 2021

Generic placeholder image

अब के जमाने मे हिंदी लेखन उतना ही कठिन होते जा रहा है जितना पढ़ना क्योकि पढ़ने वाले पाठक की पठन भाषा युग के साथ बदल गयी है । क्रॉस वर्ल्ड नाम की किताब दुकानें आपके शहर अगर हो( मध्यम आबादी के नगरों में तो मुनासिब नही है) तो हिंदी में लिखी किताबे एक कोने में उंगलियों में गिनने लायक होती है, खैर ऐसे में अब अनुवाद ही जरिया बचा है हिंदी के लब्धप्रतिष्ठित लेखकों को याद रखे जाने का। मैं फिलहाल इस पचड़े में नही पड़ना चाहता क्योकि मैं अपने युग मे बड़ा हुआ हूं तो मुझे मेरे काल के लोगो से ज्यादा वास्ता है। ऐसा ही वास्ता नरेंद्र कोहली जी से भी था। यद्यपि मैंने कोहली जी को उतना नहीं पढ़ा है जितना उनको पढ़ना शेष है फिर भी पूत के पावँ पलने औऱ लेखक के हाथ उसके शैली, संरचना,और भाषाई अधिकार के साथ साथ विषय पर पकड़ से दिख जाता है। जाना नरेंद्र कोहली का...

18 Apr 2021 02:35PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को कोविड -19 मामलों में एक विशाल स्पाइक के कारण राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति की कमी पर चिंता जताई और सरकार से शहर में अधिक ऑक्सीजन आवंटित करने की अपील की है।
"सामान्य से अधिक खपत के कारण, दिल्ली को आवंटित ऑक्सीजन की आपूर्ति में भारी गिरावट आ रही है। कुछ अस्पतालों से जानकारी प्राप्त हो रही है कि उनके पास बहुत ही सीमित समय के लिए ऑक्सीजन का भंडार बचा है। दिल्ली सरकार ने भारत सरकार से तुरंत जवाब मांगा है। दिल्ली के लिए ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाएँ, ”सिसोदिया, जो दिल्ली में कोविड -19 प्रबंधन के नोडल अधिकारी भी हैं, ने ट्विटर पर लिखा।

18 Apr 2021 12:02PM,
by: Babuaa Desk