18 Jul 2023
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी पर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, पिछले साल भी अविश्वास प्रस्ताव लाये थे। यह उनका अधिकार है, लाएं। पहले 14 थे, अब 13 हो गए हैं। हम विपक्ष को जवाब देंगे। विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देंगे : मुख्यमंत्री बघेल
18 Jul 2023 01:48PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय में श्री दुर्गा प्रसाद पारकर की नाट्य रचना ‘सुराजी गांव‘ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री को श्री पारकर ने बताया कि यह छत्तीसगढ़ी नाटक राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरूवा घुरूवा, बाड़ी पर आधारित है। उन्होंने इस नाटक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर रही योजना नरवा, गरूवा घुरूवा, बाड़ी से ग्रामीणों के जीवन में आ रहे बदलाव को रेखांकित किया है। ‘सुराजी गांव‘ रचना के माध्यम से उनका प्रयास राज्य सरकार की इस कल्याणकारी योजना के विषय में लोगों को जागरूक करना है ताकि लोग इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्री दुर्गा प्रसाद पारकर को किताब के प्रकाशन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद, श्री राजेंद्र निषाद, श्री संतोष निषाद, श्री दानिश्वर कुमार, श्री लोकेश चन्द्राकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने किया छत्तीसगढ़ी नाटक ‘सुराजी गांव‘ का विमोचन
18 Jul 2023 12:25PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण वाचन कार्यक्रम के आयोजक मंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को आयोजकों ने शिवमहापुराण कथा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि पं. प्रदीप मिश्रा द्वारा शिवमहापुराण कथा का आयोजन तिल्दा नेवरा में दिनांक 1 से 7 अगस्त 2023 तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शिवमहापुराण कथा में आमंत्रण के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर श्री घनश्याम अग्रवाल, श्री अंकित अग्रवाल, श्री आदित्य बंसल, देवेंद्र अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री को शिव महापुराण कथा में शामिल होने का मिला न्योता
18 Jul 2023 12:25PM,by: Tikendra Sinha
खनिज विभाग द्वारा राज्य में 3 प्रीशियस मिनरल ब्लाक्स की नीलामी के माध्यम से आबंटन के लिए ई-टेंडर जारी कर दिया गया है। जीएसआई( जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया) द्वारा किये गये प्रारंभिक सर्वे में इन ब्लाक में गोल्ड और डायमंड की संभावना बताई गई है। इसके लिए ई-नीलामी से आबंटन हेतु 6 जुलाई 2023 को एमएसटीसी पोर्टल में एनआईटी जारी किया गया है।
18 Jul 2023 12:25PM,by: Tikendra Sinha
बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्ति वर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर में आज 1145 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। जनसामान्य को इसके प्रति जागरूक करने आज पाम्पलेट वितरण, आईक्यू मूल्यांकन (IQ Assessment) और बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ निःशुल्क औषधि का वितरण भी किया गया।
18 Jul 2023 12:25PM,by: Tikendra Sinha
‘‘मां ने मुझे जन्म दिया, पिता ने अभयदान, उनके प्यार दुलार को सुनने कका, तुमने मुझको दिया जीवनदान‘‘ इन भावुकतापूर्ण शब्दों से ज़ाहिर होती भावनाएं उस आठ साल की बिटिया वर्षा की हैं, जिसने श्रवण बाधित होने की वजह से जन्म से कभी अपनी मां की आवाज़ ही नहीं सुनी थी। मगर अब नन्हीं वर्षा के जीवन मे खामोशी नहीं स्वर गूंज रहे हैं।
18 Jul 2023 12:25PM,by: Tikendra Sinha
पुलिस ने कहा कि दो पुलिस कर्मियों - डीएसपी नीरज कुमार और सब-इंस्पेक्टर सोनू साव को उस समय गोली मार दी गई, जब वे झारखंड के रामगढ़ जिले में "अमन साहू गिरोह" के खिलाफ छापेमारी कर रहे थे। कुमार को पेट में गोली लगी, जबकि साव को जांघ में गोली लगी। पुलिस ने बताया कि दोनों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। झारखंड : रामगढ़ में बदमाशों ने डीएसपी, एसआई को गोली मारी
18 Jul 2023 10:39AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








