18 Jul 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज हरेली त्योहार के अवसर पर राजधानी के नवागांव गौठान में गौ माता और कृषि यंत्रों की पूजा अर्चना की। उन्होंने गौ माता को गेंहू आटा की बनी लोंदी भी खिलाई। इस लोंदी में जड़ी बूटी और नमक रहता है जिससे पशुओं में बरसात के समय होने वाले मौसमी बीमारियों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की साथ ही गौठान में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया। श्री बघेल ने वर्मी कंपोस्ट उत्पादन केन्द्र का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक श्री धनेन्द्र साहू जनप्रतिनिधि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा उपस्थित थे।  मुख्यमंत्री ने नवागांव गौठान में मनाया हरेली त्यौहार

18 Jul 2023 02:36AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री बघेल ने निवास परिसर में आयोजित हरेली तिहार केे दौरान मेजर थैलेसिमिया पीड़ित 9 साल के मयंक गोस्वामी के इलाज के लिए उनके परिजनों को 20 लाख रूपए का चेक सौंपा। गोस्वामी परिवार ने मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे मयंक के इलाज में बड़ी मदद मिलेगी। मयंक आज अपने पिता रवि गोस्वामी के साथ मुख्यमंत्री से मिलने उनके निवास पहुंचे थे। जहां मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मयंक से उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उसके पिता से आगे के इलाज के बारे में पूछा। दरअसल पिछले दिनों रायपुर के गुढ़ियारी में आयोजित भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री रवि गोस्वामी ने अपने बेटे के इलाज के लिए सहायता मांगी थी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मयंक की हालात जानकर तत्काल इलाज के लिए जरूरी राशि की व्यवस्था का भरोसा दिलाया था, जिस पर गोस्वामी परिवार को इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 18 लाख रूपए की मदद दी जा चुकी है। 

18 Jul 2023 02:36AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

हरेली छत्तीसगढ़ी समृद्धि का उत्सव है। आज से तीन साल पहले इसी दिन से हमने गोधन न्याय योजना की शुरूआत की थी। खेती किसानी से जुड़ी हमारी योजनाओं से प्रदेश में समृद्धि आई है और पूरे प्रदेश में लोग बहुत उल्लास के साथ हरेली पर्व मना रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायपुर जिले के नवागांव में आयोजित हरेली के कार्यक्रम में कही। इस मौके पर उन्होंने नवागांव में रीपा की स्वीकृति, सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रुपए और दर्री तरिया सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार बारिश अच्छी हुई है। अब रोपा लगना आरंभ हो जाएगा। इस बार अच्छी फसल होने की उम्मीद है। हम 20 क्विंटल प्रति एकड़ किसानों का धान खरीदेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी हमने किसी को नुकसान नहीं होने दिया है। संकट की घड़ी में सबको राशन भिजवाया। किसान और व्यापारी सब संतुष्ट रहे। 

18 Jul 2023 02:35AM,
by: Tikendra Sinha