18 Jul 2023
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोण्डागांव के ग्राम सोड़मा, तहसील माकड़ी में हुए सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। इस दुर्घटना में अनिता नाग, रामेश्वर नाग और सोनमती नाग की मृत्यु हो गई है।
18 Jul 2023 07:52AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ राजनेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने कीे प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि श्री चांडी ने सदैव अपने आप को जनसेवा में समर्पित रखा। अंत समय तक वे जनता की सेवा में सदैव उपलब्ध रहे। उनका जाना देश की राजनीतिक क्षति है जो अपूरणीय है।
18 Jul 2023 07:24AM,by: Tikendra Sinha
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, उप मुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
18 Jul 2023 07:02AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के शासन के पहले वर्ष के दौरान, उन्होंने पीएम के इस्लामिक देशों का दौरा नहीं करने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया था, लेकिन बाद में पीएम की इस्लामिक दुनिया तक पहुंच "अनुकरणीय" रही है। थरूर ने एक कॉन्क्लेव में कहा, "प्रमुख मुस्लिम देशों के साथ हमारे संबंध कभी इतने अच्छे नहीं रहे। मुझे अपनी आलोचना वापस लेते हुए खुशी हो रही है।" इस्लामिक दुनिया तक पीएम मोदी की पहुंच 'अनुकरणीय': शशि थरूर
18 Jul 2023 06:59AM,by: Babuaa Desk
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन या एनआईटीबी का वस्तुतः उद्घाटन किया। टर्मिनल का उद्घाटन करने के बाद पीएम ने कहा, "पोर्ट ब्लेयर में इस नए टर्मिनल से यात्रा में आसानी होगी, कारोबार करने में आसानी होगी और कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।"
18 Jul 2023 06:59AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








