18 Oct 2022
केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंगलवार को रबी फसलों के MSP को बढ़ाने का फैसला लिया है। रबी फसलों के MSP में 3 से 9 फीसदी तक की बढ़त को मंजूरी दी है। इस बैठक में गेंहू और दालों सहित 6 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारण किया गया है। इन 6 फसलों में गेहूं ,चना, मसूर, सरसों जैसी फसलें शामिल है।
18 Oct 2022 12:49PM,by: Imran Khan
भारत सरकार के नीति आयोग की ओर से आकांक्षी जिलों को लेकर रिपोर्ट जारी की जाती है। इसी कड़ी में अगस्त 2022 के लिए जारी की गयी चौम्पियन ऑफ चेंज डेल्टा रैंकिंग में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले का परफॉर्मेंस बेहतर रहा है। देश में घोषित 112 आकांक्षी जिलों में से ओवरऑल परफॉर्मेंस श्रेणी में शीर्ष पांच जिलों में छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिलों में शामिल नारायणपुर जिला पांचवें स्थान पर है। वहीं स्वास्थ्य और पोषण श्रेणी में नारायणपुर जिले का स्थान दूसरा है। इसी तरह शिक्षा श्रेणी के आधार पर जारी मासिक डेल्टा रैकिंग में नारायणपुर जिला चौथे स्थान पर है।
18 Oct 2022 12:43PM,by: Imran Khan
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की मौत के वक़्त की परिस्थितियों की जांच के लिए गठित किए गए जस्टिस ए अरुमुगास्वामी कमीशन की रिपोर्ट को मंगलवार को राज्य विधानसभा में पेश किया गया. जस्टिस ए अरुमुगास्वामी कमीशन की रिपोर्ट से कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं. रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल का कहना था कि जयललिता की मौत पांच दिसंबर, 2016 को रात 11 बजकर 20 मिनट पर हुई थी जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ पूर्व मुख्यमंत्री का देहावसान एक दिन पहले ही चार दिसंबर, 2016 को शाम तीन बजे से 3:50 बजे के बीच हुआ था.
18 Oct 2022 12:42PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





