18 Oct 2023
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में सपा नेता आजम खान, उनकी पत्नी तजीन फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को कोर्ट की ओर से दोषी करार दिए जाने और सजा सुनाए जाने के बाद आजम खान ने कहा कि ये न्याय नहीं है , फैसले और न्याय में अंतर होता है। यह सिर्फ एक फैसला है। ये न्याय नहीं है : सजा मिलने के बाद आजम खान
18 Oct 2023 03:22PM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री ने इजराइल के अस्पताल में हुए हमले पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने शोक जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्वीटर) पर कहा कि 'हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।' पीएम मोदी ने लिखा-'गाजा के अल अहली अस्पताल में लोगों बड़े पैमाने पर हुई मौत से गहरा सदमा लगा। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हैं। गाजा के अस्पताल हमले पर पीएम मोदी ने जताया शोक
18 Oct 2023 03:22PM,by: Tikendra Sinha
बीजापुर विजय कुमार होता, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ध् जिला एवं सत्र न्यायाधीश दंतेवाड़ा के निर्देशानुसार श्री ताजुद्दीन आसिफ, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बीजापुर / अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति बीजापुर द्वारा 17 अक्टूबर 2023 को बीजापुर कैरियर एकेडमी, जिला- बीजापुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। श्री ताजुद्दीन आसिफ द्वारा बीजापुर कैरियर एकेडमी के परिक्षार्थीयों की उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के हेतु मार्गदर्शन एवं शिक्षा से संबंधित अधिकारों से अवगत कराया गया। छात्र-छात्राओं को विधिक अधिकारो के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये घरेलू हिंसा एवं लैंगिक अपराधों से सतर्क रहने एवं आपराधिक घटनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को नियमित समाचार पत्र वाचन करने और मोबाइल फोन से आवश्यक दूरी बनाये रखने हेतु प्रोत्साहित किया गया। बीजापुर कैरियर एकेडमी के महिला परीक्षार्थियों को महिलाओं से संबंधित बढ़ती घटनाओं से अवगत कराते हुये, उन अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी प्रदाय करते हुए कानूनी अधिकारों की भी जानकारी दी गई तथा उन्हें सुरक्षा हेतु सुप्रीम कोर्ट के प्रावधान के तहत विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क पैरवी करने हेतु वकील की सुविधा के बारे में बताया गया और सामाजिक कुरीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। श्री ताजुद्दीन आसिफ, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बीजापुर/अध्यक्ष, तालुका विधि सेवा समिति बीजापुर द्वारा बीजापुर कैरियर एकेडमी के परीक्षार्थियों के द्वारा पूछे गये प्रश्नों का जवाब देते हुए उन्हें भविष्य में कठिन परिश्रम करते हुये अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। बीजापुर कैरियर एकेडमी में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
18 Oct 2023 03:22PM,by: Alanga rao
बीजापुर सर्व आदिवासी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष बीएस रावटे द्वारा हमर राज नाम की पार्टी बनाए जाने और बीजापुर जिले के विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान अध्यक्ष अशोक तलांडी का नाम प्रत्याशी के रूप में घोषणा से समाज प्रमुखों ने नाराजगी जाहिर करते हुए सर्व आदिवासी समाज के नियमावली का हवाला देते हुए अशोक तलांडी को अध्यक्ष पद से हटा दिया है। समाज प्रमुखों ने बताया कि सर्व आदिवासी समाज का गठन आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों और हक दिलाने के लिए किया गया था। इसका राजनीति करण समाज हित में ठीक नही है। चुनाव लड़ने का विचार अशोक तलांडी का व्यक्तिगत हो सकता है। आज 18 अक्तूबर को बीजापुर स्थित गोंडवाना भवन में जिला इकाई और ब्लॉक अध्यक्षों और पदाधिकारियों की बैठक में उन्हे अध्यक्ष पद से पृथक कर दिया गया है। सर्व आदिवासी समाज के प्रवक्ता अमित कोरसा ने बताया कि सर्व आदिवासी समाज के नियमावली के तहत पदाधिकारियों को राजनीतिक दल का प्रत्याशी अथवा सक्रिय पदाधिकारी नही होना चाहिए। सर्व आदिवासी समाज ने विधान सभा चुनाव 2023 में सक्रिय रूप से न तो किसी को अपना प्रत्याशी बनाया है और न ही किसी राजनीतिक दल का समर्थन किया है। समाज के प्रवक्ता अमित कोरसा ने बताया कि सर्व आदिवासी समाज जिला बीजापुर के संचालन के लिए सर्व सहमति से कमलेश पैंकरा को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है।
18 Oct 2023 03:22PM,by: Alanga rao
निगरानी दल, धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर नजर रख रहा है। अभी तक पांच करोड़, 57 लाख 18 हजार 352 रुपये की राशि तथा वस्तु बरामद की गई है। इसमें 85 लाख 2 हजार 655 रुपये से अधिक नकद राशि बरामद की गई है। निगरानी के दौरान अब तक 11 हजार 851 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 37 लाख 57 हजार 549 रुपये है। चुनाव आयोग ने जब्त किया करोड़ों का कैश ,गहने और अवैध शराब
18 Oct 2023 12:39PM,by: Tikendra Sinha
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह ने कहा, “भूपेश बघेल को डॉ.रमन के सिवाय कोई और चीज सपने में भी दिखती नहीं है…सुबह, दोपहर, शाम उन्हें सिर्फ सपना ही दिखता है पता नहीं उन्हें क्या भय है ये मेरे समझ के बाहर है। टिकट वितरण का काम केंद्रीय चुनाव समिति करती है।”
18 Oct 2023 12:32PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









