19 Jan 2021
कोरिया : जिले के खड़गवां विकासखण्ड के ग्राम बडे़ कलुआ के रहने वाले किसान सुखराम को कृषि विभाग के मार्गदर्शन में कृषि की नई तकनीक और उच्च किस्म के बीजों के प्रयोग से कृषि उत्पादन में सफलता मिली है और वे अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में सक्षम हुए हैं। कृषि विभाग के सहयोग से मक्का व उड़द की कतार बोनी कर सामान्य विधि से बोई गई फसल की तुलना में किसान सुखराम को अधिक उत्पादन प्राप्त हुआ है।
19 Jan 2021 05:12AM,by: Thaneshwar sahu
जगदलपुर : जमीन विस्थापन के बाद एनएमडीसी से नौकरी की उम्मीद में महिला आयोग का दरवाजा खटखटाने वाली महिलाओं की उम्मीदें बढ़ गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने आज सुनवाई के दौरान प्रकरण के शीघ्र निराकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए भू-विस्थापितों की सूची तैयार करने के लिए सर्वेक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस सर्वेक्षण दल की निगरानी आयोग द्वारा सुझाए गए सदस्यों द्वारा की जाएगी। उन्होंने इसके लिए भू-विस्थापितों की प्रतिनिधि के रुप में योगिता बाला प्रकाश और अरुणा पटनायक, यूनियन से महेन्द्र जाॅन और जितेन्द्र नाथ, जनप्रतिनिधि मनोहर लुनिया और अधिवक्ता आलोक दुबे को इसकी जिम्मेदारी दी।
19 Jan 2021 05:12AM,by: Thaneshwar sahu
ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना गया है। पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन के चलते यह पद खाली हो गया था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी सहित बैठक में शामिल सभी छह सदस्यों ने सर्वसम्मति से मोदी को ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना। सोमवार को सोमनाथ ट्रस्ट की ऑनलाइन बैठक हुई,जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, वरिष्ठ ट्रस्टी जेपी परमार,गुजरात के पूर्व मुख्य सचिव पीके लहरी तथा अंबुजा सीमेंट समूह के हर्षवद्धन निवेटिया शामिल हुए। ट्रस्टी लहरी ने बताया कि ट्रस्टी मंडल की इस ऑनलाइन बैठक में सोमनाथ ट्रस्ट के सभी छह सदस्य शामिल हुए। सभी ने सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका अध्यक्ष चुना। परमार इस ट्रस्ट में 45 वर्ष से सदस्य हैं तथा संस्कृत के विद्वान हैं। पीएम मोदी को सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना गया
19 Jan 2021 04:42AM,by: Imran Khan
मुंबई - प्राइम वीडियो पर प्रसारित "तांडव"वेब सीरीज के एक दृश्य को लेकर शुरू हुए विवाद के मामले में इसके निर्माताओं ने सोमवार को कहा कि अगर गैर-इरादतन तरीके से इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं तो वे बिना शर्त माफी मांगते हैं। इस सीरीज में हिंदू देवताओं के चित्रण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शो के निर्देशक अली अब्बास जफर ने "हमारी ओर से गंभीरता के साथ माफी" कैप्शन के साथ बयान ट्वीट किया और इसे "तांडव" के कास्ट एवं क्रू की ओर से आधिकारिक बयान बताया गया। इसमें कहा गया कि "तांडव"काल्पनिक कहानी पर आधारित है और किसी भी गतिविधि, व्यक्ति या घटना से इसकी समानता होना विशुद्ध संयोग है। इसमें कहा गया, इसके निर्माताओं और कलाकारों का किसी व्यक्ति, जाति, समुदाय, धर्म की भावनाओं या धार्मिक आस्थाओं को आहत करने या किसी संस्था, राजनीतिक दल अथवा व्यक्ति (जीवित या मृत)का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। इसमें कहा गया ‘"तांडव की पूरी यूनिट लोगों द्वारा जताई गयी चिंताओं पर संज्ञान लेती है और यदि इससे गैर- इरादतन तरीके से किसी व्यक्ति की भावनाओं को चोट पहुंची है तो हम बिना शर्त माफी मांगते हैं।। वेब सीरीज तांडव के निर्देशक अली जफर ने मांगी माफी
19 Jan 2021 04:42AM,by: Imran Khan
अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथग्रहण समारोह के लिए पूर्वाभ्यास में शामिल लोगों कोसोमवार को सुरक्षा अधिकारियों के आदेश पर कैपिटल बिल्डिंग के वेस्ट फ्रंट से हटाया गया.।अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों को वहां से कुछ दूरी पर आग लगने के बाद वहां से निकाला गया।
19 Jan 2021 03:35AM,by: Imran Khan
नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के बीच मंगलवार, 19 जनवरी को होने वाली 10वें दौर की वार्ता टल गई है। अब किसानों और केंद्र सरकार के बीच अगले दौर की वार्ता 20 जनवरी को आयोजित की जाएगी। बता दें कि पिछले डेढ़ महीने से भी अधिक समय से हजारों की संख्या में किसान दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे। किसानों की समस्या के समाधान के लिए अभी तक सरकार किसान संगठनों से कई दौर की वार्ता कर चुकी है।लेकिन सभी बैठकें बेनतीजा रहीं। कृषि कानूनों पर किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच नौवें दौर की वार्ता 15 जनवरी को हुई थी। हालांकि पिछली सभी वार्ताओं की तरह नौवीं बैठक भी बेनतीजा रही और किसान नेता कृषि कानूनों को रद्द किए जाने पर अड़े रहे। इस बीच सरकार की तरफ से लगातार किसानों को कानूनों में संशोधन का प्रस्ताव दिया गया। किसानों ने सरकार के किसी भी प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया। बता दें कि दुनिया भर से भारी समर्थन मिलने के बाद किसानों का उत्साह बढ़ा है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में भी किसानों का धरना प्रदर्शन जारी।
19 Jan 2021 03:34AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








