19 Jan 2021
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 जनवरी को राजधानी रायपुर, बालोद और राजनांदगांव जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल पूर्वान्ह 11.30 बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर सहित 05 उद्यानिकी महाविद्यालयों साजा (बेमेतरा जिला), अर्जुन्दा (बालोद जिला), धमतरी, जशपुर और लोरमी (मुंगेली जिला) और नवीन कृषि विज्ञान केन्द्र कोण्डागांव का शुभारंभ करेंगे।
19 Jan 2021 12:04PM,by: Thaneshwar sahu
धमतरी :छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉ. रामसुंदर दास महंत ने आज दोपहर जिला स्तर पर गठित पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने गौशाला एवं गौठानों के संबंध में भी समिति के सदस्यों से सकारात्मक चर्चा कर आयोग की ओर से यथासंभव समन्वय स्थापित कर सहयोग करने की बात कही।
19 Jan 2021 11:38AM,by: Thaneshwar sahu
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाने के लिए 23 जनवरी को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया है। पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जनवरी को बोस की 125 वीं जयंती पर कोलकाता में पहले 'पराक्रम दिवस' कार्यक्रम में भाग लेंगे और इस अवसर पर राष्ट्रीय पुस्तकालय के मैदान में एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। सरकार ने सुभाष चंद्र बोस जयंती को पराक्रम दिवस घोषित किया
19 Jan 2021 11:38AM,by: Ashna Ali
रायपुर :अपनी हुनर से तस्वीर गढ़ने वाली मंदिर हसौद की कुमारी वर्षा वर्मा को आज नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के समक्ष गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र मिला। वर्षा ने पैरा एवं धान बीज के माध्यम से 10 अप्रैल 2020 को छत्तीसगढ़ महतारी की खूबसूरत तस्वीर बनाई थी। वर्षा की इस तस्वीर को न सिर्फ प्रशंसा मिली, इस उपलब्धि पर विश्व स्तर पर भी सम्मान मिला और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी नाम दर्ज हो गया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के अधिकृत संवाददाता सोनल राजेश शर्मा के द्वारा मंत्री डॉ. डहरिया के समक्ष उनके सरकारी कार्यालय में कु. वर्षा को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मंत्री डॉ. डहरिया ने वर्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वर्षा ने विश्व स्तर पर मंदिर हसौद ही नहीं छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने ने छत्तीसगढ़ महतारी को पैरा आर्ट के माध्यम से जिस तरह से प्रस्तुत किया है वह सचमुच तारीफ के काबिल है। उन्होंने वर्षा और मौके पर उपस्थित उनकी माता सीमा वर्मा सहित परिजनों को इस उपलब्धि पर बधाई भी दी। वर्षा ने बताया कि वह गर्ल्स डिग्री कालेज में बीएससी कम्पयूटर साइंस की छात्रा है और 2013 से पैरा आर्ट के माध्यम से अलग-अलग महापुरुषों एवं अन्य आकृति बना चुकी है।
19 Jan 2021 10:58AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर - आज नगर निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग की टीम ने जोन 6 के तहत आने वाले चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 60 के तहत रावतपुरा फेस 2 में लगभग पांच एकड़ क्षेत्र में निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर जोन 6 के जोन कमिश्नर हेमंत शर्मा के नेतृत्व जोन कार्यपालन अभियंता रधुमणी प्रधान, सहायक अभियंता ओ.पी. वर्मा, जोन नगर निवेश उपअभियंता संस्कार शर्मा की उपस्थिति में अभियान चलाकर कारगर रोक लगाने की कार्यवाही की। पांच एकड़ में चल रही अवैध प्लाटिंग पर लगी रोक
19 Jan 2021 10:16AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर- कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने धान खरीदी पर भाजपा के आंदोलन पर तंज कसा है।मंत्री चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। हमने 90 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा था, जिसमें से 80 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हम कर चुके हैं, भाजपा 52- 53 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा ध्यान खरीद नहीं कर पाती। हम लगभग दोगुने तक पहुंच गए हैं, फिर भी भाजपा को सड़क पर दिखने का शौक है, इसलिए आंदोलन कर रहे हैं।
19 Jan 2021 10:16AM,by: Imran Khan
टाटीबंध रोटरी नगर मे पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। एक के बाद एक 12 लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों में अपना शिकार बनाया। टाटीबंध रोटरी नगर में पागल कुत्ता घूमने की खबर फैलते ही लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है । कुत्ते के शिकार हुए जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उपचार किया और मरीजों को रेबिज के इंजेक्शन लगाए गए। जानकारी के अनुसार रोटरी नगर में काले रंग का पागल कुत्ता है । उसने अचानक आस पास के एक दो ब्लक पर चल रहे लोगों पर हमला शुरू कर दिया। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। किसी ने दौड़ लगाकर तो किसी ने घरों में घुस कर खुद को बचने की कोशिश कर रहे हैं । इस दौरान जो भी कुत्ते के सामने आया वह उस पर ही लपक रहा है।ब्लक के तीन लोगों को काटा और आस पास क्षेत्र में आतंक मचा रहा है, इस दौरान कुत्ते ने ज्यादातर को पैर में काटा है। इधर, मामले की खबर मिलते ही नगर निगम की टीम पागल कुत्ते को पकडऩे के लिए निकली। लेकिन कुत्ता गलियों से होकर भाग निकला और निगम खानापूर्ति कर चली गई। दहशत में सिसकते रहे बच्चे कुत्ते के शिकार हुए बच्चे जिला अस्पताल इलाज कराने पहुंचे। बच्चों का डॉक्टर ने इलाज किया। अस्पताल में कुत्ते के हमले से बच्चे दहशत में नजर आ रहे है । डरी- सहमी पीहू , लाडो, गुनगुन घर के आस पास खेलने से डर रहे है । वही काले कुत्ते का शिकार शंकर निर्मलकर को रेबिन का डोज दिया जा रहा है। टाटीबंध रोटरी नगर मे पागल कुत्ते का आतंक
19 Jan 2021 08:59AM,by: Imran Khan
रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने दो इनामी महिला नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के गंगालूर और पामेड़ थाना क्षेत्र में दो महिला नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षाबलों ने बीजापुर में दो नक्सली को किया गिरफ्तार
19 Jan 2021 08:59AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







