19 Jul 2021
बीते रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में शिखर धवन ने बेहतरीन पारी का प्रदर्शन किया। उन्होंने टीम के लिए 86 रन जोड़े। इस मैच के साथ शिखर धवन ने एक रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। वनडे इंटरनेशनल में धवन सबसे तेज 6000 रन पूरा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए है। बता दें कि धवन ने 140 परियों में 6000 रन बना लिया है। वहीं सौरभ गांगुली ने 147 परियों में 6000 रन पूरे किए थे। इंटरनेशनल वनडे : शिखर धवन ने तोड़ा गांगुली का रिकार्ड
19 Jul 2021 08:02AM,by: Anurag patel
तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख ए रेवंत रेड्डी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।आज हैदराबाद पुलिस ने उन्हें अपने आवास में नजरबंद कर दिया। उनके दफ्तर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उन्हें संसद सत्र के लिए दिल्ली जाना था, लेकिन उनके घर के बाहर सुबह 3 बजे से पुलिस तैनात कर दी गई और उन्हें बाहर जाने से रोक दिया गया।
19 Jul 2021 07:26AM,by: Imran Khan
आज से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं. कोरोना वायरस, किसान बिल, पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष ने सदन में सरकार से तीखे सवाल पूछने की तैयारी कर ली है. इस बीच संसद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार कल शाम कोरोना वायरस पर सदन में चर्चा के लिए तैयार है. हम चाहते हैं कि देश को महामारी के बारी में सही जानकारी दी जाए. वही सभी नेताओं से आग्रह किया है कि अगर कल शाम को वो समय निकालें तो मैं महामारी के संबंध में सारी विस्तृत जानकारी उनको देना चाहता हूं।
19 Jul 2021 06:49AM,by: Vikash Kumar
जासूसी कांड, महंगाई, कोरोना, किसान आंदोलन को लेकर लोकसभा में जोरदार हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. लोकसभा स्पीकर ने प्रश्नकाल चलाने की कोशिश की लेकिन विपक्षी सांसदों के हंगामे में कोई कमी नहीं आयी. वहीं दूसरी तरफ राज्यसभा कांग्रेस सांसद राजीव सातव के निधन के कारण राज्य सभा की कार्यवाही 1 घंटे के लिए स्थगित हुई.
19 Jul 2021 06:22AM,by: Vikash Kumar
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल डॉ. खूबलाल बघेल की जयंती पर वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन रायपुर स्थित संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय के सभागार में किया गया है। इस मौके पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत भी शामिल रहेंगे। डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती पर सीएम भूपेश बघेल होंगे शामिल
19 Jul 2021 06:08AM,by: Anurag patel
विपक्षी दल सरकार को कोविड की दूसरी लहर के दौरान सरकार के कथित कुप्रबंधन, किसान आंदोलन, महंगाई और सीमा पर चीन की कार्रवाई जैसे मुद्दों पर घेरने की कोशिश करेंगे। सत्ता पक्ष भी पूरी तैयारी के साथ पलटवार को तैयार है। विपक्षी दल से जुड़े नेताओं ने संकेत दिया कि कोविड-19 महामारी के प्रबंधन से जुड़े मसले, खास तौर पर राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों पर भी विपक्ष सरकार को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश करेगा।
19 Jul 2021 06:02AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






