19 Oct 2022

Generic placeholder image

हिंदुस्तान के सबसे अमीर खेल कहे जाने वाले क्रिकेट के प्रबंधन के लिए बने संगठन बोर्ड ऑफ क्रिकेट कन्ट्रोल इन इंडिया(BCCI) के 36 वे अध्यक्ष के रूप में 1983 के प्रूडेंशियल कप विश्वविजेता भारतीय क्रिकेट टीम के एक ऐसे गेंदबाज का चयन हुआ है जिसने तीसरे एकदिवसीय विश्वकप आयोजन में सर्वाधिक 18 विकेट लिए थे। ये खिलाड़ी है रोजर बिन्नी, जिन्हें खिलाडी के रूप में बोर्ड की कप्तानी( अध्यक्षता) सौपी गयी है। देश मे जितने भी खेल संघ है उनके किसी भी संघ के अध्यक्ष का सलाना मानदेय 5 करोड़ नही है, ऐसे में 3 साल के लिए अध्यक्ष बने रोजर बिन्नी 15 करोड़ की धनराशि लेकर निकलेंगे। दरअसल खेल की दुनियां में हमेशा से खिलाड़ियों के सर पर बेफिक्री के हाथ होने की परंपरा रही है। पहले तो साधन सम्पन्न लोग "खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब" के समर्थक है और "पढ़ लिख कर नवाब ही बनना बेहतर" समझते है। ये भी माना जाता है कि खेल की दुनियां में मेहनतकश लोग ही मुकाम बनाते है जो अभाव में पलते है। आमतौर पर खिलाड़ी पढ़ाई लिखाई के मामले में कमजोर ही होता है क्योंकि ध्यान ही खेल में लगा होता है। ऐसे लोगो के लिए राजशाही काल से प्रश्रय का सिद्धांत प्रचलन में है। राजशाही खत्म हुई प्रजातंत्र आया तो राजनीति से संबंध रखने वालों ने सिर पर हाथ रखा, उनसे भी आगे उद्योगपति भी अपने को सार्वजनिक जीवन मे स्थापित करने के लिए खेल संगठनो का सहारा लिया और फायदा ये हुआ कि खिलाड़ी अपने प्रबंधन के मामले में बेफिक्र होकर आगे बढ़ते गए।  बीसीसीआई के खिलाड़ी अध्यक्ष

19 Oct 2022 06:29AM,
by: Babuaa Desk