19 Oct 2023
मोतिहारी में सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में बोलते हुए नीतीश कुमार का बीजेपी प्रेम छलक पड़ा। नीतीश कुमार ने अपने संबोधन के दौरान कहा-'जितने लोग हमारे हैं सब साथी हैं, छोड़िए ना भाई हम अलग हैं आप अलग हैं. इसका कोई मतलब है? जब तक जिंदा है, तब तक आपलोगों (भाजपा नेताओं) से दोस्ती बनी रहेगी।' फ़िर छलका नीतीश कुमार का भजापा के लिए प्रेम
19 Oct 2023 01:52PM,by: Tikendra Sinha
बीजापुर कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रम मंडावी ने ढोल,नगाड़े और गाजे - बाजे के साथ हजारों की भीड़ में बड़ी धूमधाम से अपना नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाख़िल से पहले बीजापुर के नये बस स्टैंड में कांग्रेस पार्टी ने आम सभा का आयोजन किया जहां बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए सभा के बाद रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर विक्रम मंडावी ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाख़िल में पहुँचे प्रदेश के मंत्री कवासी लखमा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “ जब महेश गागड़ा मंत्री था तो वह हमेशा हेलीकॉप्टर में गुमता था उसको बीजापुर की जनता से कोई मतलब नहीं था, आज जब चुनाव आया है तो महेश गागडा बीजापुर में दिखाई दे रहा है उसे कुछ भी हासिल नहीं होगा क्योंकि बीजापुर की जनता एक बार फिर विक्रम मंडावी को विधायक के रूप में चुनने के लिए तैयार बैठी है।” वहीं सभा को संबोधित करते हुए विक्रम मंडावी ने कहा की आज के नामांकन कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओ के साथ-साथ आम जनता का समर्थन मिल रहा है हम सब मिलकर भाजपा और महेश गागड़ा को बड़े अंतर से हरायेंगे और एक बार फिर महेश गागड़ा को हार का स्वाद चखायेंगे।विक्रम ने आगे कहा कि कांग्रेस और भूपेश की सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को पुरे प्रदेश में लागु किया है और हमने बीजापुर जिले में 5 सालों जनता के बीच रहकर जो काम किया है और अंतिम व्यक्ति तक हमने योजनाओं का लाभ पहुँचाया है साथ ही हमारे कार्यकाल में जिले में काफ़ी विकास कार्य हुए है जिससे जिले की जनता को काफ़ी लाभ मिला है। इस बार भी जनता हमें चुनती है तो हम जिले के विकास के लिए और यहाँ की जनता को लाभ पहुँचाने के लिए कार्य करेंगे। नामांकन प्रपत्र जमा करने से पहले मंच पर विक्रम मंडावी की माता जी ने तिलक लगाकर और फूलमाला पहनाकर अपने बेटे को एक बार फिर से जीत का आशीर्वाद दिया। इस दौरान हज़ारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
19 Oct 2023 01:52PM,by: Alanga rao
हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में अपना पहला ही ओवर फेंकने के लिए आए थे। उन्होंने पहली दो गेंदों पर दो चौके खाए। इसके बाद तीसरी गेंद पर उन्होंने जैसे ही गेंद फेंका उनका पैर बुरी तरह से मुड़ गया। इसके बाद वह मैदान पर ही गिर गए। रोहित शर्मा ने तुरंत मेडिकल के लिए इशारा किया। फिजियो ने उन्हें फर्स्ट एड ट्रीटमेंट दिया, लेकिन उसका उन्हें कोई फायदा नहीं हो सका और अंत में उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। मैच के दौरन हार्दिक पंड्या को लगी चोट , जाना पड़ा मैदान से बाहर
19 Oct 2023 11:53AM,by: Tikendra Sinha
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा तुकबंदी में अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि जब देश में है नरेंद्र मोदी की आंधी तो कैसे बनेंगे प्रधानमंत्री राहुल गांधी। रामदाश आठवले ने शशि थरूर पर भी तंज कसा और कहा-'कांग्रेस पार्टी के जो है नेता शशि उनके नाम से हमको आती है हंसी'।
19 Oct 2023 11:53AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस के नेता टीवी रवि जगदलपुर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। रवि आज निर्दलीय नामांकन फॉर्म भरने मां दंतेश्वरी से आशीर्वाद लेकर अपने समर्थकों के साथ बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन करते हुए निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। विधानसभा चुनाव : कांग्रेस नेता टीवी रवि लड़ेंगे निर्दलीय
19 Oct 2023 10:19AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







