19 Nov 2020
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान बिना अनुमति सीमावर्ती राज्यों से छत्तीसगढ़ में धान आयात करने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है। खाद्य विभाग द्वारा जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के द्वौरान 1900 रूपए प्रति क्विंटल से अधिक कीमत का धान अन्य राज्यों से आयात के लिए संचालक खाद्य से अनुमति लेना आवश्यक नहीं है, किन्तु आयातक को इस किस्म के धान आयात करने की सूचना संबंधित जिले के खाद्य नियंत्रक या खाद्य अधिकारी को देना होगा।
19 Nov 2020 05:30PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भाजपा नेता रमनसिंह द्वारा केन्द्री में पूरे परिवार की मौत को राज्य की अर्थव्यवस्था से जोड़े जाने की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुद्दाविहीन भाजपा और रमन सिंह एक परिवार की हृदय विदारक मौत पर घृणित राजनीति कर रहे है। सारा देश जनता है कोरोना संकट के बावजूद छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था देश के अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर स्थिति में है। छत्तीसगढ़ का ग्रोथ रेट बढ़ा है, राज्य में बेरोजगारी दर में कमी आई है, जीएसटी कलेक्शन बढ़ा है। इसके विपरीत देश की अर्थव्यवस्था जरूर कमजोर हुई है। देश की जीडीपी माईनस 23 के नीचे पहुंच गयी। बेरोजगारी दर भयावह हो गयी है। नौकरियां जा रही, उद्योग धंधे तबाह हो रहे। यदि रमन सिंह को खराब आर्थिक स्थिति पर किसी को कोसना ही है तो वह केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने का साहस दिखाए। मरकाम - रमन सिंह मौतों पर मत करें राजनीति
19 Nov 2020 05:04PM,by: Thaneshwar sahu
अहमदाबाद : मुंद्रा (कच्छ) स्थित अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (एपीएसईज़ेड) लिमिटेड को एक वर्चुअल समारोह में, द्वितीय राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के आयोजन में सीएसआर गतिविधि लागू करने वाले सर्वश्रेष्ठ उद्योग की श्रेणी में दूसरा पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार जल शक्ति मंत्रालय और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के माननीय राज्य मंत्री श्री रतन लाल कटारिया द्वारा दिया गया। यह पुरस्कार एपीएसईज़ेडद्वारा अपने सीएसआर गतिविधियों के एक हिस्से के रूप में किए गए कई जल संरक्षण गतिविधियों को मान्यता प्रदान करता है।
19 Nov 2020 04:59PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के फैसलों ने प्रदेशवासियों में नई आशा और उत्साह भर दिया है। किसानों, आदिवासियों, गरीबों, मजदूरों सहित अन्य वर्गों के हित में लिए जा रहे निर्णयों से जहां छत्तीसगढ़ की ग्रामीण कृषि आधारित अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है, वहीं राज्य के उद्योग और व्यवसाय भी फलने-फूलने लगे हैं। मुख्यमंत्री के संवेदनशील प्रयासों से समृद्ध और खुशहाल छत्तीसगढ़ गढऩे का सपना साकार होने की उम्मीद जगी है। भाजपा के पन्द्रह सालों के कार्यकाल के मुकाबले भूपेश सरकार ने अपने 22 महीने के कार्यकाल में जन हितैषी योजनाओं से लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर उनका विश्वास जीतने में सफलता पाई है।
19 Nov 2020 04:35PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: बसंत देख चुकी वृद्धा इंदिरा मनवानी को क्या मालूम था कि एक दिन अस्पताल और इलाज उसके घर के द्वार तक आ जायेगी। वह तो अस्पताल का मतलब घर से बहुत दूर और इलाज व दवा का मतलब लंबी लाइन और जमीन, जायदाद गिरवी ही समझती आई है। पेट और सिर दर्द से जूझ रही मनवानी अस्पताल जाने का विचार कर ही रही थी कि मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से प्रदेश में शुरू हुई मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम उसके द्वार पर आ पहुंची। यहां जांच पड़ताल के बाद मुफ्त में दवा भी मिली। डाक्टरों के सलाह और दवा ने इंदिरा की तकलीफे पल में दूर कर दी। अब इंदिरा मनवानी खुश है। कुछ ऐसी ही कहानी 55 साल की श्रीमती ललिता गुप्ता की है। कुछ दिनों से सिर में दर्द की शिकायत थी और उल्टी जैसा लग रहा था। अपने घर के पास मोबाइल मेडिकल यूनिट की शिविर लगी तो उन्होंने भी अपना निःशुल्क उपचार कराया और दवाई के साथ उन्हें राहत मिल गई।
19 Nov 2020 03:43PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत स्कूलों में दाखिला के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के लिए सभी संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग और जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत वर्ष 2020-21 से अंत्योदय कार्डधारक एवं सामाजिक-आर्थिक जातिगत जनगणना वर्ष 2011 की सूची में शामिल परिवारों के बच्चों को पात्रता की श्रेणी में रखा जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आर.टी.आई. के तहत दाखिले की समीक्षा करते हुए कार्यवाही समयावधि में सुनिश्चित करें।
19 Nov 2020 03:27PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








