20 Jan 2023

Generic placeholder image

कोण्डागांव जिले में 140 करोड़ रूपए लागत से बन रहा मक्का प्रोसेसिंग प्लांट किसानों की तकदीर संवारेगा। राज्य सरकार के सहयोग से सहकारिता के क्षेत्र में यह पहला प्लांट कोण्डागांव जिले में इसलिए स्थापित किया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में कोण्डागांव जिले में मक्का का सर्वाधिक उत्पादन होता है। इस प्लांट के लग जाने से किसानों को मक्का का अधिकतम मूल्य मिलने की उम्मीद है। प्रोसेसिंग प्लांट के निर्माण का लगभग 35 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। यह प्लांट कोण्डागांव में ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगा। जिला प्रशासन द्वारा इसे जून 2023 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार की उद्योग नीति में कृषि और वनोपज आधारित उद्योगों के स्थापना को विशेष प्राथमिकता श्रेणी में रखा गया है। मक्का प्रोसेसिंग प्लांट से बदलेगी किसानों की तकदीर

20 Jan 2023 03:17PM,
by: Babuaa Desk