20 Apr 2021

Generic placeholder image

कोरोना वायरस के कहर का असर अब शादी-विवाहों में भी दिखने लगा है। हिंदू समुदाय में लम्बे अंतराल के बाद वैवाहिक मुहूर्त सोमवार से शुरू होने वाले हफ्ते से प्रारंभ होने जा रहा है। मगर कोरोना महामारी के घातक प्रकोप के कारण मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रशासन ने फिलहाल विवाह समारोहों को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। नतीजतन सैकड़ों शादियां टल गई हैं और लोगों की बैंड - बाजा - बारात 'की योजना धरी की धरी रह गई है। जिलाधिकारी मनीष सिंह ने मिडीया को बताया,कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए हम अभी जिले में शादी समारोहों को अनुमति नहीं दे सकते। हमें आम लोगों की सेहत की चिंता है। गौरतलब है कि महामारी की ऊंची संक्रमण दर के मद्देनजर प्रशासन ने शनिवार को ही फैसला किया कि इंदौर के नगरीय क्षेत्रों में 12 अप्रैल से जारी कोरोना कर्फ्यू (आंशिक लॉकडाउन) 23 अप्रैल तक बरकरार रहेगा।

20 Apr 2021 02:55AM,
by: Imran Khan