20 May 2023
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् (बोर्ड) द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा वर्ष 2022-23 का परिणाम घोषित किया। पूर्व मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा उत्तर मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (हाई स्कूल कक्षा 9वीं, 10वीं तथा हायर सेकेन्डरी कक्षा 11वीं, एवं 12वीं) की मुख्य परीक्षा में विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 98.34 प्रतिशत रहा। शंखनाद वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ अतिथियों द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
20 May 2023 11:45AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मई को दुर्ग जिले के सांकरा पाटन में आयोजित भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम में महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के भव्य प्रशासनिक एवं एकेडमिक भवनों सहित छात्रावास, अनुसंधान केन्द्र भवन, इंडोर स्टेडियम सहित अन्य भवनों के निर्माण का कार्य का शिलान्यास करेंगे। इस विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनों का निर्माण 119 करोड़ 90 लाख 77 हजार रूपए की लागत से कराया जाएगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले के सांकरा पाटन में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा युवाओं को उद्यानिकी एवं वानिकी आधारित विषयों के अध्ययन एवं अनुसंधान के लिए इस विश्वविद्यालय की शुरूआत 02 अक्टूबर 2020 को की गई थी। इस विश्वविद्यालय के अधीन राज्य में कुल 18 उद्यानिकी महाविद्यालय संचालित है, जिसमें 14 शासकीय एवं 4 अशासकीय महाविद्यालय हैं। विश्वविद्यालय के अधीन सांकरा में उद्यानिकी एवं वानिकी के पृथक-पृथक महाविद्यालय संचालित है।
20 May 2023 11:45AM,by: Tikendra Sinha
कृषक परिवार से जुड़े छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जमीनी हकीकत पर केन्द्रित ‘सुराजी गांव योजना‘ की परिकल्पना की है। उनके कुशल मार्गदर्शन में इस योजना पर तेजी से अमल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशन में किसानों से धान खरीदी, उनकी कर्जमाफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना जैसी अभिनव योजनाओं से प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है । आजीविका सृजन एवं जीवनयापन का सशक्त माध्यम बन रहे हैं गौठान
20 May 2023 11:45AM,by: Tikendra Sinha
देश के नागरिकों की आम धारणा है कि व्यवस्थापिका औऱ कार्यपालिका के अधिकांश लोग संवैधानिक शपथ लेने के बावजूद आचरण के मायने में सद्चरित्र नही होते है। ईमानदारी से परे होकर अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करते है। आम आदमी अक्सर इस बात को भी सार्वजनिक रूप से कहता है कि व्यवस्थापिका से जुड़े लोग बिना ज्ञात कारोबार के ऐसा क्या कारोबार करते है कि इनका रहन सहन बदल जाता है। इनके बाद कारोबारियो का नाम आता है ।इनके लिए भी धारणा है कि आय कम बता कर व्यापार में अनुचित लाभ कमाते है। निजी क्षेत्र से जुड़े सेवा क्षेत्र में लोगो के प्रति भी आय को छुपाने का आरोप है। कुल मिला कर पूरी दाल काली होने की बात है। काली कमाई का गुलाबीपन
20 May 2023 10:41AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







